{"_id":"68f7e16a7d8fcbfa3d08e9b5","slug":"srinagar-loc-teetwal-sharda-temple-celebrate-diwali-srinagar-news-c-10-lko1027-743454-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलओसी टीटवाल: शारदा मंदिर में धूमधाम से मनाई गई दीपावली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलओसी टीटवाल: शारदा मंदिर में धूमधाम से मनाई गई दीपावली
विज्ञापन
टीटवाल में दीपोत्सव। स्रोत आयोजक
श्रीनगर। कश्मीर के एलओसी टीटवाल में स्थित शारदा यात्रा मंदिर और गुरु तेग बहादुर गुरुद्वारा में दीपावली का उत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कश्मीरी पंडितों और सेना के जवानों ने मिलकर तेल के दीपक और मोमबत्तियां जलाईं, मिठाइयां बांटीं और दीपावली की खुशियां साझा कीं।
समन्वयक अजाज खान के नेतृत्व में यह उत्सव उतना ही ऐतिहासिक रहा, जितना अयोध्या में दीपावली का उत्सव। सेव शारदा कमेटी के रविंदर पंडिता ने एक बयान में विश्व भर के शारदा अनुयायियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। सेव शारदा कमेटी ने 2021 में इस मंदिर और सिख गुरुद्वारा को पुनः प्राप्त करने के बाद इसके पुनर्निर्माण का नेतृत्व किया है।
1947 में जनजातीय हमलों से पहले इस स्थान पर एक धर्मशाला और सिख गुरुद्वारा मौजूद था, जो हमलों में नष्ट हो गया था। सेव शारदा कमेटी ने भारत के अंतिम गांव और उत्तरी छोर पर, एलओसी के ठीक किनारे, शारदा मंदिर और सिख गुरुद्वारा का पुनर्निर्माण किया है। संवाद