फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   awaam ki awaz: lg manoj sinha said To promote tourism developed it as form of art and culture

जम्मू कश्मीर: पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इसे आर्ट और कल्चर के रूप में विकसित किया जाए- उपराज्यपाल

Mon, 18 Sep 2023 03:51 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Mon, 18 Sep 2023 03:51 PM IST
सार

अवाम की आवाज कार्यक्रम के दौरान उपराज्यपाल ने भ्रष्टाचार-मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान में आमजन को सराहा। कहा कि भ्रष्टाचार के संकट से छुटकारा पाने के लिए सामूहिक प्रयासों को देखना सुखद है। 

विज्ञापन
awaam ki awaz: lg manoj sinha said To promote tourism developed it as form of art and culture
अवाम की आवाज कार्यक्रम में बोलते उपराज्यपाल मनाेज सिन्हा

विस्तार

श्रीनगर से अफजल सिद्दीकी ने सरकार को सुझाव दिया कि पर्यटन को बढावा देने के लिए इसे को आर्ट एंड कल्चरल के रूप में विकसित किया जाना चाहिए। जिससे युवाओं को रोजगार मिल सके। वहीं जम्मू के दानिश समनोत्रा और शोपियां से सुहेब अहमद ने पर्यटन में होमस्टे की सुविधा प्रदान करने के लिए सरकार को सुझाव दिए हैं। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इनके सुझावों को अमल में लाने के लिए संबंधित विभागों में भेज दिया है।

विज्ञापन


इस महीने के अवाम की आवाज कार्यक्रम के दौरान उपराज्यपाल ने भ्रष्टाचार-मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान में आमजन को सराहा। कहा कि भ्रष्टाचार के संकट से छुटकारा पाने के लिए सामूहिक प्रयासों और प्रगतिशील, समृद्ध जम्मू कश्मीर के निर्माण के लिए प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करने के लिए एकीकृत दृष्टिकोण को देखना सुखद है। 
विज्ञापन


उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित योगदान के लिए अनंतनाग के राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शिक्षक रेयाज अहमद शेख और एसपी कॉलेज श्रीनगर के स्नातक छात्र राष्ट्रीय युवा प्रतिभा पुरस्कार विजेता उर्फी यूसुफ का विशेष कार्यो का उल्लेख किया। उन्होंने स्कूल न जाने वाले बच्चों के लिए सीखने का सही माहौल बनाने के लिए भद्रवाह की सेवानिवृत्त स्कूल शिक्षिका रेवा रैना और जम्मू की सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी उमा शर्मा के प्रयासों की सराहना की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बलदेव राज, मंजूर अहमद और मसर्रत जान सहित नवोन्वेषी किसानों को उनके अटूट दृढ़ संकल्प और कृषि और संबद्ध क्षेत्र में उत्कृष्टता जारी रखने के लिए बधाई दी। उपराज्यपाल ने कहा कि उधमपुर की रीतिका महाजन जैसी नए जमाने की महिला उद्यमी जम्मू-कश्मीर के सामाजिक-आर्थिक विकास का नेतृत्व कर रही हैं। किश्तवाड़ के हिदयाल गांव की गुलशन बानो अपने जिले में बदलाव की किरण बन गई हैं।

 उपराज्यपाल ने ग्रीन हाउस परियोजनाओं और मधुमक्खी पालन के विकास और मसाला इकाई की स्थापना के लिए बारामूला के खादिनेयर के आमिर लोन और श्रीनगर के बासित हुसैन के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने बांदीपोरा के मोहम्मद हुसैन का उल्लेख किया, जिन्होंने नई खोज और सपनों की तलाश में अपनी एमएनसी की नौकरी छोड़ दी और भेड़ पालन में अपना खुद का व्यवसाय उद्यम शुरू किया।


यूटी में क्षेत्रीय भाषाओं को बढ़ावा देने, ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा संचालित स्वयं सहायता समूहों के तहत व्यावसायिक इकाइयों को बढ़ाने और कृषि-पर्यटन को बढ़ावा देने के संबंध में जम्मू के सोम दत्त शर्मा, डोडा की रोजी बानो, फैजान उल शफी से प्राप्त सुझावों की सरहाना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed