फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   srinagar-leh road closed due to heavy snowfall in Jojila

जोजिला में भारी बर्फबारी से श्रीनगर-लेह मार्ग बंद

Wed, 14 Jan 2015 10:37 PM IST
Updated Wed, 14 Jan 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
srinagar-leh road closed due to heavy snowfall in Jojila

रियासत में ऊंची चोटियों पर बुधवार को हुई बारिश और बर्फबारी के साथ ही शीत लहर का प्रकोप बढ़ गया। गुलमर्ग, पत्नीटाप व नत्थाटाप में बर्फबारी से सैलानियों के चेहरे खिल उठे हैं। जोजिला में भारी बर्फबारी से श्रीनगर-लेह मार्ग बंद हो गया है।

विज्ञापन


जोजिला में बर्फीले तूफान की भी आशंका जताई गई है। मौसम विभाग श्रीनगर के मुताबिक अगले 24 घंटों में राज्य के कुछ इलाकों में बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन


बारिश-बर्फबारी के कारण कश्मीर घाटी के ज्यादातर इलाकों में लगातार दूसरे दिन न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे रहा। जानकारी के मुताबिक गुलमर्ग, सोनमर्ग और जम्मू संभाग के नत्थाटाप में करीब एक फुट बर्फ गिरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीर पंजाल में भी छह इंच तक बर्फबारी

srinagar-leh road closed due to heavy snowfall in Jojila

पत्नीटाप में छह इंच बफर्बारी हुई। काजीगुंड में 7.2 मिमी बारिश हुई है। जवाहर टनल के आसपास हलकी बर्फबारी हुई है। पहलगाम में दो सेंटीमीटर और कोकरनाग में आधा सेंटीमीटर बर्फ गिरने की सूचना है।

कठुआ जिले के बनी के लोआंग, बरगोत्रा, डुग्गन, डग्गन, भंडार, सरथल, गत्ती, सिप्पी, उधमपुर जिले के लाटी व बसंतगढ़ क्षेत्र में भी बर्फ गिरी है। जम्मू में 6 मि.मी., कठुआ में 13 मि.मी., कटड़ा में 5 मि.मी. और उधमपुर में 1.4 मि.मी. बारिश हुई है।

बसोहली, महानपुर, बिलावर, सांबा, आरएस पुरा, अखनूर और अरनिया में भी बारिश हुई है। भद्रवाह में बारिश के साथ बर्फबारी भी हुई। राजोरी में बारिश तथा थन्नामंडी में हलकी बर्फ गिरी है। मुगल रोड और पीर की गली के अलावा रामबन के पीर पंजाल में भी बर्फबारी की सूचना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed