{"_id":"65fb4d72ac9818ac970e4c86","slug":"srinagar-leh-national-highway-reopened-for-traffic-jammu-news-c-10-jam1008-326094-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए बहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लद्दाख को जम्मू-कश्मीर और देश के अन्य राज्यों के साथ जोड़ने वाले जोजिला पास से बीआरओ ने 30 दिन के भीतर हटाई बर्फ
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। लद्दाख को जम्मू-कश्मीर और देश के अन्य राज्यों के साथ जोड़ने वाला श्रीनगर-लेह नेशनल हाईवे बुधवार को बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन (बीआरओ) ने यातायात के लिए खोल दिया। जोजिला पास पर भारी बर्फ जमा होने के चलते हाईवे बंद रहा और 30 दिनों के भीतर कड़ी मशक्कत के बाद बीआरओ ने इस पास को एक तरफा यातायात के लिए बहाल कर दिया है। जोजिला की रखरखाव की जिम्मेदारी संभाले 122 आरसीसी के ओसी गौरव त्रिपाठी ने कहा, यह इतिहास रचा गया है। इस बार जोजिला पास को 30 दिनों के भीतर खोल दिया है। अभी ट्रायल के आधार पर इसे खोला गया है। एक तरफा यातायात शुरू किया गया है और जल्द कोशिश रहेगी कि इसे दोनों तरफ से खोल दिया जाएगा। हमारे ऑपरेटर और अन्य कर्मचारी सभी ने कड़ी मेहनत से काम किया है और 30-40 फुट बर्फ को काटा है। अभी भी मशीनरी यहां लगी हुई है
गौरतलब है कि 18 फरवरी को बर्फबारी के कारण जोजिला पास को यातायात के लिए बंद कर दिया गया था और उसके बाद से बर्फ़बारी के चलते वहां बर्फ और जमा होती गई। इसके बाद से पास बंद रहा और नौ मार्च से फिर से बर्फ हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया, जिसके बाद इसे बुधवार को खोला गया है।