फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Srinagar-Leh highway and Mughal road closed, warning of heavy rain and snowfall on December 26 and 27

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर-लेह हाईवे और मुगलरोड बंद, 26 और 27 दिसंबर को भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

Fri, 24 Dec 2021 01:10 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 24 Dec 2021 01:10 AM IST
सार

जम्मू कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाके में लगातार बर्फबारी जारी है। गुलमर्ग में छह इंच तक बर्फ की चादर बिछ गई है। नत्थाटॉप में भी हल्का हिमपात हुआ है। 
 

विज्ञापन
Srinagar-Leh highway and Mughal road closed, warning of heavy rain and snowfall on December 26 and 27
गुलमर्ग में बर्फबारी के बाद का नजारा। - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

बारिश और बर्फबारी की चेतावनी के बीच जम्मू-कश्मीर के उच्च पर्वतीय इलाकों में वीरवार बर्फबारी शुरू हो गई। गुलमर्ग, टंगमर्ग में सुबह बर्फबारी से सफेद चादर बिछ गई। जम्मू संभाग के नत्थाटॉप में हल्का हिमपात हुआ। जोजिला दर्रे पर बर्फबारी के बाद श्रीनगर-लेह हाईवे बंद हो गया है। वहीं जम्मू संभाग को कश्मीर से जोड़ने वाला वैकल्पिक हाईवे मुगल रोड बर्फबारी के चलते यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने 26 और 27 दिसंबर को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। 24 और 25 को भी कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। खराब मौसम की सूरत में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ हवाई सेवा प्रभावित हो सकती है। 
विज्ञापन


विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग और टंगमर्ग में 6 इंच बर्फ गिरी। बर्फबारी से फिसलन हो गई। टंगमर्ग से गुलमर्ग जाने के लिए केवल टायर पर चेन लगे वाहनों को ही आवाजाही की अनुमति दी गई है। उत्तरी कश्मीर में राजदान पास, फरकियां गली, जेड गली, साधना टॉप, गुरेज समेत अन्य इलाकों में भी बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घाटी में सामान्य से ऊपर चल रहा तापमान
घाटी के कई जिलों में तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। राजधानी श्रीनगर में बीती रात का न्यूनतम तापमान 2.6, पहलगाम में 0.3 और गुलमर्ग में माइनस 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में हल्के बादल छाए रहे, लेकिन मौसम साफ रहा। यहां दिन का तापमान 21.3 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान 3.0, बटोत में 5.4, कटड़ा में 8.8 और भद्रवाह में 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 6.6 और कारगिल में माइनस 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed