{"_id":"690904b5b92ad5762d0a1fb3","slug":"srinagar-kashmir-university-gave-tribute-dr-rahi-masoom-raja-srinagar-news-c-10-lko1027-754168-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. राही मासूम रजा चिंतन, एकता और करुणा के दर्पणा हैं : प्रो. नीलोफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. राही मासूम रजा चिंतन, एकता और करुणा के दर्पणा हैं : प्रो. नीलोफर
विज्ञापन
- केयू ने कलम से लेकर परदे तक पर राज करने वाले डॉ. राही मासूम रजा की विरासत का जश्न मनाया
- विद्वानों, कवियों और गीतकारोंं ने साहित्य, सिनेमा और सांस्कृतिक पहचान उनके योगदान पर चर्चा की
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। डॉ. राही मासूम रजा की विरासत हमें याद दिलाती है कि साहित्य और सिनेमा केवल कला तक ही सीमित नहीं है बल्कि वह समाज के दर्पण हैं जो चिंतन, एकता और करुणा की प्रेरणा देते हैं। प्रसिद्ध गीतकार समीर अंजान ने राही को एक ऐसे कवि के रूप में वर्णित किया जिन्होंने न केवल स्याही से, बल्कि सहानुभूति से भी लिखा। कहा कि राही के शब्दों ने आम लोगों के संघर्षों में लय पाई और एकता व मानवता का गान बन गए।
यह बातें कश्मीर विश्वविद्यालय (केयू) की कुलपति प्रो. नीलोफर खान ने कही। वह सोमवार को विश्वविद्यालय में उर्दू और हिंदी के प्रख्यात कवि, उपन्यासकार और गीतकार डॉ. राही मासूम रजा की साहित्यिक और सिनेमाई विरासत पर आधारित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के समापन समारोह को संबोधित कर रही थीं। संगोष्ठी का उद्घाटन शनिवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने किया था।
सेमिनार में दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रो. अबू बकर अबद, यूएसए से आए डॉ. नूर अमरोहवी, कतर से आए अजीज नबील, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के प्रो. शफी किदवई, पश्चिम बंगाल राज्य विश्वविद्यालय के प्रो. अरुण होता, मौलाना आजाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय हैदराबाद के प्रो. गजनफर अली खान और केयू के प्रो. एजाज मोहम्मद शेख ने भी विचार व्यक्त किया। 40 से ज्यादा उर्दू और हिंदी के विद्वानों ने शोधपत्र प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
सेमिनार के आखिरी दिन जम्मू-कश्मीर कला, संस्कृति और भाषा अकादमी ने श्रीनगर के टैगोर हॉल में एक भव्य अंतरराष्ट्रीय उर्दू मुशायरा-कवि सम्मेलन का आयोजन किया।प्रख्यात हिंदी कवि और विद्वान प्रो. नवीन चंद्र लोहानी की अध्यक्षता में आयोजित इस मुशायरे में देश भर के कलाकारों ने एक साथ आकर भाषाई और काव्यात्मक विविधता का जश्न मनाया, जिसका राही ने जीवन भर समर्थन किया। प्रमुख प्रतिभागियों में आसिफ आजमी, अबू होरैरा, डॉ. मनीष राय, जुनैरा अम्बरीन, खुर्शीद फातमा आदि लोग मौजूद रहे।
-- -