{"_id":"69051c16a909557b320e8b19","slug":"srinagar-kashmir-premier-league-cricket-matches-srinagar-news-c-10-lko1027-751401-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कश्मीर महिला प्रीमियर लीग के फाइनल में भिड़ेंगे अनंतनाग और बारामुला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कश्मीर महिला प्रीमियर लीग के फाइनल में भिड़ेंगे अनंतनाग और बारामुला
विज्ञापन
कश्मीर वूमेंस प्रीमियर लीग में खेलती खिलाड़ी। स्रोत सेना
- जनरल बिपिन रावत स्टेडियम में हुए दो रोमांचक सेमीफाइनल मैच
अमर उजाला ब्यूरो
बारामुला। जनरल बिपिन रावत स्टेडियम में शुक्रवार को कश्मीर महिला प्रीमियर लीग के सेमीफाइनल मैच खेले गए। बेहद रोमांचक मैचों में अनंतनाग ने शोपियां और बारामुला ने बांदीपोरा को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। दोनों टीमें अब छह नवंबर को होने वाले फाइनल मैच में खिताब के लिए भिड़ेंगी।
शुक्रवार को बारामुला के जनरल बिपिन रावत स्टेडियम में कश्मीर महिला प्रीमियर लीग का पहला सेमीफाइनल मैच अनंतनाग और शोपियां के बीच हुआ। इस मैच में अनंतनाग ने शोपियां को 10 विकेट से हराया। स्टार परफॉर्मर रुबिया सैयद रहीं जिन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए उन्होंने 36 गेंदों पर 77 रन बनाए और 2 विकेट भी लिए।
दूसरे सेमीफाइनल में बारामुला ने बांदीपोरा को 45 रनों से हरा दिया। स्टार परफॉर्मर एसके खुशी रहीं जिन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड दिया गया। उन्होंने 26 गेंदों पर 36 रन बनाए और बारामुला को शानदार जीत दिलाई। अब फाइनल मुकाबला बारामुला और अनंतनाग के बीच 6 नवंबर को बारामुला के जनरल बिपिन रावत स्टेडियम में खेला जाएगा।