फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Srinagar, JKCA, Cancel Fake Report, IHCL

Jammu News: जेकेसीए ने कश्मीर में आईएचसीएल आयोजन पर झूठी रिपोर्ट को सिरे से खारिज किया

विज्ञापन
Srinagar, JKCA, Cancel Fake Report, IHCL
- अनधिकृत टूर्नामेंट में किसी भी तरह की संलिप्तता नहीं होने की बात स्पष्ट की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर क्रिकेट संघ (जेकेसीए) अपने ऊपर लग रहे आरोपों का खंडन करता हुए कहा है कि कश्मीर में हाल ही में विफल हुए आईएचसीएल आयोजन में जेकेसीए की किसी भी तरह की संलिप्तता नहीं है। जेकेसीए ने कश्मीर में आईएचसीएल आयोजन पर झूठी रिपोर्ट को सिरे से खारिज कर दिया।
एक बयान में उन्होंने बताया कि उक्त निजी लीग के आयोजकों ने न तो जेकेसीए से संपर्क किया और न ही आयोजन के संबंध में एसोसिएशन से किसी प्रकार की स्वीकृति, सहमति या सहयोग प्राप्त किया। जेकेसीए किसी भी तरह से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से तथाकथित आईएचसीएल टूर्नामेंट की योजना, आयोजन या क्रियान्वयन से जुड़ा नहीं था।
विज्ञापन


बयान में कहा गया कि नीति के अनुसार जेकेसीए स्पष्ट रूप से ऐसे किसी भी निजी तौर पर आयोजित क्रिकेट आयोजन या लीग से खुद को अलग करता है जो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा अनुमोदित या मान्यता प्राप्त नहीं हैं। कथित तौर पर ये मैच बख्शी स्टेडियम में आयोजित किए गए थे जिसका स्वामित्व और प्रशासन जम्मू-कश्मीर खेल परिषद के पास है और इसे जेकेसीए के अधिकार क्षेत्र या प्रबंधन के तहत क्रिकेट स्थल के रूप में नामित नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेकेसीए ने झूठी और भ्रामक सामग्री के प्रकाशन को उनकी छवि और प्रतिष्ठा को धूमिल करने का एक जानबूझकर किया गया प्रयास बताया। और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ उचित कानूनी कार्यवाही शुरू करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि जेकेसीए पारदर्शिता, निष्पक्ष खेल और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में क्रिकेट प्रशासन को नियंत्रित करने वाले बीसीसीआई के दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए अपनी अटूट प्रतिबद्धता दोहराता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed