फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Srinagar, JKBOSE, Bemina, Workshop Start

Jammu News: जेकेबोस बेमिना में मूल्यांकन पर तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू

विज्ञापन
Srinagar, JKBOSE, Bemina, Workshop Start
श्रीनगर। स्कूल शिक्षा विभाग और परख के सहयोग से मूल्यांकन पर तीन दिवसीय कार्यशाला सोमवार को जेके बोस कॉम्प्लेक्स बेमिना में शुरू हुई। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव आरएन शर्मा और विशिष्ट अतिथि के रूप में स्कूल शिक्षा कश्मीर के महानिदेशक डॉ. जीएन इत्तू उपस्थित रहे।
विज्ञापन

जेके बोस के सचिव गुलाम हसन शेख ने अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए मूल्यांकन सुधारों और नवाचारी मूल्यांकन प्रथाओं के माध्यम से शिक्षण प्रक्रिया को मजबूत करने पर केंद्रित इस कार्यशाला के आयोजन के लिए विभाग को बधाई दी।
विज्ञापन

परख की मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रमुख प्रोफेसर इंद्राणी भदुरी ने ऑनलाइन संबोधन में पोस्ट-परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 के प्रसार और समग्र प्रगति पत्रक (एचपीसी) पर प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने एचपीसी के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह मूल्यांकन को अधिक व्यापक, शिक्षार्थी-केंद्रित और छात्रों के समग्र विकास को दर्शाने वाला बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. जीएन इत्तू ने अपने संबोधन में विभाग की विभिन्न पहलों पर प्रकाश डाला जो मूल्यांकन को संरेखित, आनंददायक और योग्यता-आधारित बनाने के लिए हैं, ताकि रटने की प्रक्रिया से हटकर वैचारिक समझ को बढ़ावा दिया जा सके। उद्घाटन सत्र के समापन से पहले जेके बोस के सचिव ने स्कूल शिक्षा विभाग के 1,000 शिक्षकों के लिए क्षमता निर्माण पहल के तहत एक प्रशिक्षण पैकेज की घोषणा की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed