{"_id":"68f3ff20905f26a05600b3cb","slug":"srinagar-javed-ahmed-dar-adressed-programme-srinagar-news-c-10-lko1027-741532-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटिया उर्वरकों, कीटनाशकों व कृत्रिम रंगों की बिक्री पर रोक लगाएगी सरकार : डार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटिया उर्वरकों, कीटनाशकों व कृत्रिम रंगों की बिक्री पर रोक लगाएगी सरकार : डार
विज्ञापन
- लखनपुर में उर्वरकों व कीटनाशकों की निगरानी के लिए एक प्रणाली स्थापित की जाएगी : बागवानी मंत्री
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। बागवानी मंत्री जावेद अहमद डार ने शनिवार को केंद्र शासित प्रदेश में घटिया उर्वरकों और कीटनाशकों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए कड़े कदम उठाने का आश्वासन दिया। उत्तरी कश्मीर के बारामुला में पत्रकारों से बात करते हुए डार ने कहा कि ऐसे कई उत्पाद अवैध रूप से बेचे जा रहे हैं।
उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार प्रवर्तन शाखा को मजबूत करने की योजना को अंतिम रूप दे रही है जिसमें पहले कर्मचारियों की कमी के कारण देरी हुई थी। मंत्री ने फलों पर कृत्रिम रंगों के इस्तेमाल से जुड़ी चिंताओं पर भी बात की। उन्होंने कहा कि कोलकाता की हमारी यात्रा के दौरान हानिकारक रंगों वाले फलों के बारे में शिकायतें मिलीं। ऐसे फलों की सेल्फ लाइफ कम होती है और ये स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा करते हैं। मैंने विभाग को निर्देश दिया है कि इन रंगों वाले फलों को बाजार में न आने दिया जाए।
मंत्री डार ने कहा कि हालांकि लाइसेंस मनमाने ढंग से बंद नहीं किए जा सकते लेकिन सरकार अवैध व्यापार को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है। हम एक प्रगतिशील राज्य हैं और लाइसेंस कानूनी तौर पर प्राप्त किए जा सकते हैं। हालांकि कुछ लोग कानूनी माध्यमों से अवैध व्यापार में घुसपैठ करते हैं। लखनपुर में हम उर्वरकों और कीटनाशकों की निगरानी और ऐसी गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए एक प्रणाली स्थापित करेंगे।
विज्ञापन
सोपोर के एक विधायक की ओर से फल मंडी में यातायात जाम से संबंधित उठाए गए एक अन्य मुद्दे पर मंत्री ने कहा कि हम खरीदारों और विक्रेताओं दोनों के लिए एक सुगम अनुभव सुनिश्चित करने के लिए कदम उठा रहे हैं।