फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Srinagar-Jammu national highway remained closed for heavy vehicles towards Kashmir

Jammu News: कश्मीर की तरफ भारी वाहनों के लिए बंद रहा श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग

Sat, 13 Sep 2025 02:23 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sat, 13 Sep 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Srinagar-Jammu national highway remained closed for heavy vehicles towards Kashmir
श्रीनगर। करीब दो सप्ताह से अधिक समय तक बंद रहने के बाद गुरुवार भारी वाहनों के लिए खोले गए श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच44) को शुक्रवार को एक बार फिर से बाहरी वाहनों के लिए बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को कश्मीर की तरफ भारी वाहनों के लिए रास्ता खोल दिया गया था, जिससे ट्रक चालकों और फल उत्पादकों की चिंता और नुकसान का दौर खत्म हो गई थी। लेकिन हाईवे पर फिसलन के कारण भारी वाहनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। जीसीबी से वाहनों को गीले स्ट्रेच पर से निकालना पड़ा। इसलिए शुक्रवार को केवल छोटे वाहनों को श्रीनगर से जम्मू जाने की अनुमति दी गई।
विज्ञापन

एसएसपी ट्रैफिक (रूरल) रविंदरपाल सिंह ने बताया कि गुरुवार शाम तक लगभग 1,000 ट्रक काजीगुंड से गुज़र चुके थे, जिनमें से लगभग 40 प्रतिशत सेब ले जा रहे थे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को किसी भी भारी वाहन को जम्मू की ओर जाने की अनुमति नहीं दी गई। बता दें कि उधमपुर और रामबन में भूस्खलन, अचानक आई बाढ़ और सड़कों को हुए बड़े नुकसान के कारण 26 अगस्त से राजमार्ग बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलवामा के एक ड्राइवर मुश्ताक अहमद ने बताया कि कई दिनों तक हम इंतज़ार कर रहे थे कि हाईवे खुले। कल खुला, करीब एक हज़ार ट्रैक रवाना हुए लेकिन आज हमें आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई। उम्मीद करते हैं कि मौसम साफ़ रहने पर जल्द भारी वाहनों को अनुमति मिलेगी। बता दें कि ऐसे कई ट्रक चालाक हैं जो रास्ता सही से खुलने का इंतज़ार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed