फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Srinagar, Jammu Kashmir Waqf Board, Dr. Andrabi, Visit Sonmarg

शीतकालीन पर्यटन के लिए तैयार है कश्मीर : डॉ. अंद्राबी

विज्ञापन
Srinagar, Jammu Kashmir Waqf Board, Dr. Andrabi, Visit Sonmarg
सोनमर्ग में डॉ. द्रख्शां अंद्राबी। संवाद
जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड की अध्यक्ष पहुंचीं सोनमर्ग, पर्यटकों को आने का दिया निमंत्रण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर वक्फ बोर्ड की अध्यक्ष डॉ. डॉ. द्रख्शां अंद्राबी ने कहा कि शीतकालीन पर्यटन के लिए कश्मीर तैयार है। उन्होंने रविवार को प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सोनमर्ग का दौरा किया।
यहां उन्होंने शीतकालीन पर्यटन के प्रचार, व्यवस्थाओं और तैयारियों का आकलन करने के लिए व्यापार एवं होटल व्यवसायी संघ द्वारा आयोजित विशेष पर्यटन सम्मेलन में भाग लिया।सोनमर्ग में स्वागत करते हुए संघ के अध्यक्ष फुरकान अहमद ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के कारण पर्यटन उद्योग को बहुत नुकसान हुआ है। अब हम एक सफल शीतकालीन पर्यटन सत्र सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हमें डॉ. अंद्राबी से बहुत उम्मीदें हैं।
विज्ञापन

वक्फ बोर्ड की अध्यक्ष ने व्यापारियों और होटल व्यवसायियों आदि के साथ पर्यटन विकास एवं बहाली से जुड़ी कठिनाइयों और समस्याओं के साथ-साथ यहां की गई तैयारियों के बारे में विस्तृत बातचीत की। डॉ. अंद्राबी ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया और आगामी शीतकालीन सत्र को यहां और पूरे जम्मू-कश्मीर में सफल बनाने के लिए पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने और विशेष प्रयासों के लिए अपने समर्थन का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विंटर वंडरलैंड सोनमर्ग सर्दियों के महीनों में सुरक्षित और शांत वातावरण में पर्यटकों का उत्साहपूर्वक स्वागत कर रहा है। मैं शीतकालीन पर्यटन सत्र को सफल बनाने के लिए पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों के साथ खड़ी रहने के लिए अपनी पूरी ऊर्जा और प्रभाव लगाऊंगी। हम सभी को जम्मू और कश्मीर में पर्यटन की आमद को फिर से बहाल करने के लिए एकजुट होकर काम करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed