फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Srinagar, Jammu Kashmir Police, Checking, Mobile Sim Shops

जम्मू-कश्मीर पुलिस का बड़ा अभियान: सोपोर, हंदवाड़ा और गांदरबल में सिम वेंडरों पर छापेमारी, फर्जी सिम जारी करने पर सख्त कार्रवाई

विज्ञापन
Srinagar, Jammu Kashmir Police, Checking, Mobile Sim Shops
श्रीनगर। आतंकियों, उनके सहयोगियों और अपराधी नेटवर्क की ओर से सिम कार्ड के दुरुपयोग को रोकने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने तीन जिलों सोपोर, हंदवाड़ा और गांदरबल – में एक साथ बड़े पैमाने पर छापेमारी और जांच अभियान चलाया। मोबाइल सिम वेंडरों की दुकानों का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन


सोपोर पुलिस ने पूरे पुलिस जिले में एक साथ कई टीमों को तैनात कर सिम वेंडरों की जांच की। ग्राहक दस्तावेज, केवाईसी प्रक्रिया और वेंडर लाइसेंस की वैधता की पड़ताल की गई। दुरुपयोग रोकने के लिए वेंडरों को उनकी कानूनी जिम्मेदारी के बारे में जागरूक किया गया और किसी भी लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। यह कदम आतंक संचार, साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी और गलत सूचना अभियानों को रोकने की दिशा में उठाया गया है।
विज्ञापन


हंदवाड़ा पुलिस ने हंदवाड़ा, कलामाबाद, क्रालगुंड और विलगाम क्षेत्रों में सिम वेंडरों की दुकानों पर विशेष जांच चलाई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की निगरानी में हुई इस कार्रवाई में ग्राहक पहचान सत्यापन प्रक्रिया की जांच की गई। वेंडरों को सटीक सत्यापन और दस्तावेज रखने के महत्व के बारे में संवेदनशील बनाया गया। नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। पुलिस ने कहा कि आने वाले दिनों में ऐसे अभियान जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी गांदरबल खलील अहमद पोसवाल के निर्देश पर पुलिस ने जिले भर में सिम कार्ड वेंडरों पर आकस्मिक छापेमारी की। पीएस गांदरबल, खीरभावनी, सफापोरा, लार, गुंड और पीपी शादीपोरा क्षेत्रों में ग्राहक सत्यापन रिकॉर्ड, बिक्री रजिस्टर और अन्य दस्तावेजों की गहन जांच की गई। फर्जी या बिना सत्यापन के सिम जारी करने वालों को कड़ी चेतावनी दी गई। पुलिस ने वेंडरों को कानूनी परिणामों से अवगत कराया और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed