फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Srinagar Highway will remain closed from 10 pm tonight till 6 am on Saturday, repair work done NH

जम्मू-कश्मीर: आज रात 10 बजे से शनिवार सुबह 6 बजे तक बंद रहेगा श्रीनगर हाईवे, एनएच पर किया जाएगा मरम्मत का काम

Fri, 09 Jun 2023 05:09 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 09 Jun 2023 05:09 AM IST
सार

रामबन और बनिहाल क्षेत्र के बीच मरम्मत कार्य के चलते हाईवे को सप्ताह में एक दिन के लिए हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रखा जाता था। इससे यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता था लेकिन इस बार राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने यात्रियों की असुविधा का ध्यान रखते हुए इसमें बदलाव किया है।

विज्ञापन
Srinagar Highway will remain closed from 10 pm tonight till 6 am on Saturday, repair work done NH
जम्मू श्रीनगर पर रोके गए वाहन - फोटो : PTI

विस्तार

मरम्मत कार्य के लिए जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग शुक्रवार को रात 10 बजे से लेकर शनिवार को सुबह 6 बजे तक के लिए वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहेगा। नेशनल हाईवे अथारिटी की तरफ से जारी अधिसूचना में यात्रियों से अपील की गई है कि रामबन के डलवास में मरम्मत कार्य किया जाएगा और इसके लिए शुक्रवार रात को 10 बजे से शनिवार सुबह 6 बजे तक बंद रहेगा।

विज्ञापन


इस दौरान हाईवे पर घाटी की तरफ सभी तरह के वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। गौरतलब है कि पहले भी रामबन और बनिहाल क्षेत्र के बीच मरम्मत कार्य के चलते हाईवे को सप्ताह में एक दिन के लिए हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रखा जाता था। 
विज्ञापन


इससे यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता था लेकिन इस बार राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने यात्रियों की असुविधा का ध्यान रखते हुए इसमें बदलाव किया है। अब दिन की बजाय रात के समय मरम्मत कार्य के लिए हाईवे को बंद रखने की अधिसूचना जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालकों का कहना है कि एनएच अथारिटी का यह निर्णय सराहनीय है क्योंकि इस समय गर्मी का सीजन है और काफी संख्या में देशभर से पर्यटक घाटी घूमने आ रहे हैं, इसलिए ऐसे समय में हाईवे को बंद रखना उचित नहीं है।

इससे यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ सकती है। रात के समय हाईवे को अगर बंद रखा जाता है तो इससे पर्यटकों को अधिक परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed