{"_id":"692210b94bf62d32360a3fbf","slug":"srinagar-hepetatis-a-nine-childrens-found-srinagar-news-c-10-lko1027-769342-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कांजीगुंड में नौ बच्चों में हेपेटाइटिस-ए के मिले लक्षण, सावधानी बरतने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कांजीगुंड में नौ बच्चों में हेपेटाइटिस-ए के मिले लक्षण, सावधानी बरतने के निर्देश
विज्ञापन
कुलगाम। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के काजीगुंड क्षेत्र के चुरत गांव के नौ बच्चों में हेपेटाइटिस ए के लक्षण मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शौकत अहमद पर्रा ने बताया कि पिछले दो से तीन दिनों से बच्चों में पीलिया के लक्षण विकसित होने के संबंध में शिकायतें आ रही थीं। कुछ मामले निजी चिकित्सकों और कुछ सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों की ओर से रिपोर्ट किए गए हैं। उन्होंने कहा कि हमारी निगरानी टीमों ने तुरंत फील्ड में जाकर अब तक लगभग सात से नौ बच्चों में लक्षणों की पहचान की है। इस बीमारी के बचाव के लिए सावधानी उपाय पहले ही जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने लोगों को निर्देश दिया है कि वे केवल उबला हुआ पानी पीएं, स्वच्छता का खास ध्यान रखें और स्वच्छता निर्देशों का पालन करें।
उन्होंने कहा कि हमारी टीमें लगातार इलाके की निगरानी करने के साथ ही घर-घर जाकर जायजा लेने के साथ ही लोगों को इस फैलाव को रोकने के लिए जागरूकता फैला रही हैं। संवाद