फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Businessman dies after vehicle falls into gorge

मौत से पहले सामने आया वीडियो: खाई में वाहन गिरने से कारोबारी की गई जान, हादसे के बाद लोगों ने किया प्रदर्शन

Fri, 25 Sep 2026 04:57 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, किश्तवाड़
अमर उजाला नेटवर्क, किश्तवाड़ Published by: Nikita Gupta Updated Fri, 25 Sep 2026 04:57 PM IST
सार

किश्तवाड़ के छात्रू में वाहन के गहरी खाई में गिरने से कारोबारी अब्दुल लतीब की मौत। 

विज्ञापन
Businessman dies after vehicle falls into gorge
वाहन खाई में गिरने से अब्दुल लतीब की मौत - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

किश्तवाड़ के उपमंडल छात्रू में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक कारोबारी की मौत हो गई। मृतक की पहचान अब्दुल लतीब के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मढ़ क्षेत्र के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा और अब्दुल लतीब की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

हादसे से पहले अब्दुल लतीब की ओर से सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किए जाने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि वीडियो में उन्होंने कुछ लोगों के नाम लेते हुए अपने साथ हो रही परेशानियों और प्रताड़ना का जिक्र किया था। हालांकि, वीडियो में लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं हो सकी है।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और अब्दुल लतीब को बचाने का प्रयास किया लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। हादसे के बाद क्षेत्र में रोष फैल गया और बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए।

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने सोशल मीडिया वीडियो में जिन लोगों के नाम लिए गए हैं, उनकी भूमिका की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि यदि जांच में किसी पुलिसकर्मी या अन्य व्यक्ति की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।

लोगों ने मृतक के परिवार कोहरसंभव सहयोग देने की मांग भी उठाई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक मामले की निष्पक्ष जांच शुरू नहीं होती और परिवार को न्याय दिलाने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जाते तब तक उनका धरना जारी रहेगा।

पुलिस ने हादसे के कारणों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो की भी जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की वास्तविक परिस्थितियों और वीडियो में लगाए गए आरोपों की सत्यता स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed