फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Srinagar, Health Minister, Sakina Ittu, Checking in Hospital

Jammu News: स्वास्थ्य मंत्री को गैर हाजिर मिले कर्मचारी, कार्रवाई के आदेश

विज्ञापन
Srinagar, Health Minister, Sakina Ittu, Checking in Hospital
- मंत्री सकीना इत्तू ने पट्टन अस्पताल का किया निरीक्षण
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



बारामुला। शिक्षा और स्वास्थ्य मंत्री सकीना इत्तू ने मंगलवार को पट्टन के उप-जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान कई कर्मचारी ड्यूटी से अनुपस्थित मिले। मंत्री ने स्वास्थ्य सेवा निदेशक से संपर्क कर आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।



निरीक्षण के दौरान मंत्री इत्तू के साथ पट्टन के विधायक और बारामुला के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) भी मौजूद थे। इस दौरे का उद्देश्य अस्पताल के कामकाज की समीक्षा करना था। इत्तू ने अस्पताल में दवाओं और आवश्यक सुविधाओं की कमी पर चिंता व्यक्त की और आश्वासन दिया कि सरकार जल्द ही सभी जरूरतों को पूरा करेगी। उन्होंने अधिकारियों को नियमित उपस्थिति की निगरानी सुनिश्चित करने, दवाओं और उपकरणों की उपलब्धता में सुधार करने और अस्पताल में मरीजों के अनुभव को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि जम्मू और कश्मीर में मरीजों की देखभाल में सुधार के लिए स्वास्थ्य सेवाओं में जवाबदेही और दक्षता महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन




-----------



पीएचसी शीरी और बोनियार में स्वास्थ्य सुविधाएं जांची



इससे पहले सोमवार को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सकीना इत्तू ने बारामुला जिले में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शीरी और पीएचसी बोनियार का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया और इन सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थानों के कार्यप्रणाली का मूल्यांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




निरीक्षण के दौरान मंत्री ने दोनों स्वास्थ्य केंद्रों पर आवश्यक दवाओं की उपलब्धता, डायग्नोस्टिक सुविधाओं, कर्मचारी स्थिति और मरीजों को दी जा रही समग्र देखभाल सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में प्रत्यक्ष फीडबैक प्राप्त किया। डॉक्टरों और अन्य चिकित्सा कर्मचारियों से बातचीत करते हुए मंत्री ने उन्हें अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते समय जन-केंद्रित दृष्टिकोण अपनाने का निर्देश दिया।



भवन का किया उद्घाटन, कक्षाओं की रखी आधारशिला



मंत्री इत्तू ने सोमवार को उड़ी के सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोनियार में नवनिर्मित अतिरिक्त भवन का उद्घाटन किया। मंत्री ने समग्र योजना के तहत बनने वाली एचएसएस बोनियार में अतिरिक्त कक्षाओं की आधारशिला भी रखी,जिससे क्षेत्र में शैक्षिक बुनियादी ढांचा और मजबूत होगा। बाद में मंत्री ने सरकारी बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बारामुला का दौरा किया और संस्थान के वार्षिक दिवस समारोह में हिस्सा लिया। मंत्री ने विधायकों के साथ मिलकर छात्रों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया जहां अटल टिंकरिंग लैब में विकसित नवोन्मेषी परियोजनाएं प्रदर्शित की गईं।




वार्षिक दिवस समारोह के हिस्से के रूप में छात्रों ने पारंपरिक नृत्य, संगीत और नाट्य प्रस्तुतियों के साथ जीवंत और उत्साहपूर्ण सांस्कृतिक प्रदर्शन प्रस्तुत किए जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंत्री सकीना ने उत्तरी कश्मीर के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में लगभग 2067.18 लाख रुपये की लागत वाली कई शैक्षिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का ई-उद्घाटन किया और परियोजनाओं की ई-आधारशिला रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed