फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Srinagar, Handwara Court, Verdict, 11 Year Imprisonment, Drug Smuggling

Jammu News: नशा तस्कर को 11 साल कारावास की सजा

विज्ञापन
Srinagar, Handwara Court, Verdict, 11 Year Imprisonment, Drug Smuggling
- हंदवाड़ा की अदालत ने हेरोइन बरामदगी मामले में एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। हंदवाड़ा की एक अदालत ने शुक्रवार को एक नशा तस्कर को 11 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में उसके कब्जे से 750 ग्राम हेरोइन बरामद होने के लगभग छह साल बाद यह सजा सुनाई गई।
हंदवाड़ा के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश मंसूर अहमद लोन ने कलमूना तराथपोरा निवासी मुश्ताक अहमद पीर को दोषी ठहराते हुए कहा कि अभियोजन पक्ष ने बिना किसी संदेह के यह साबित कर दिया है कि आरोपी ने अपराध किया है। अदालत को आरोपी व्यक्ति मुश्ताक अहमद पीर को हेरोइन की बरामदगी के लिए दोषी ठहराने के अलावा कोई विकल्प नहीं दिखता है। अदालत ने पीर को 11 साल की जेल की सजा सुनाई और उस पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया। जुर्माना न भरने पर आरोपी को छह महीने की साधारण कारावास की अतिरिक्त सजा काटनी होगी।
विज्ञापन

वह पहले ही लगभग पांच वर्ष दो महीने और 22 दिन की हिरासत अवधि काट चुका है और अदालत ने आदेश दिया है कि यह अवधि दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 428 के तहत कारावास की मूल सजा से घटा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed