फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Srinagar, Gandherbal, Gadoora, Protest Against Smart Meters

Jammu News: गांदरबल के गडूरा में स्मार्ट मीटर लगाने के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
Srinagar, Gandherbal, Gadoora, Protest Against Smart Meters
गांदरबल में स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन करती महिलाएं। संवाद - फोटो : samvad
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

गांदरबल। मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के गडूरा इलाके के निवासियों ने सोमवार सुबह अपने इलाके में स्मार्ट बिजली मीटर लगाने के खिलाफ प्रदर्शन किया। महिलाओं समेत दर्जनों स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए और नारे लगाते हुए चल रहे मीटर लगाने के अभियान को तुरंत रोकने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे गरीब परिवारों से हैं जो रोजाना कमाते हैं और वोही खाते हैं। और बढ़े हुए बिजली बिलों का भुगतान नहीं कर सकते। प्रदर्शनकारी महिलाओं में से एक जमरुदा बानो ने कहा कि हम गरीब लोग हैं, खाने का खर्च उठाना पहले से ही एक संघर्ष है। हर कोई पॉश कॉलोनियों में नहीं रहता। एक अन्य स्थानीय बिलाल अहमद ने कहा कि सरकार तो मुफ्त बिजली यूनिट देने की बात कर रही थी। लेकिन आज वह स्मार्ट मीटर लगा रहे हैं। उन्हें गरीब तबके के लिए फ्लैट रेट रखना चाहिए।
विज्ञापन

निवासियों ने आरोप लगाया कि अधिकारी आर्थिक रूप से कमजोर इलाकों में इस फैसले पर पुनर्विचार करने की उनकी बार-बार की गई अपील को नजरअंदाज कर रहे हैं। गौरतलब है कि प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन से अपील की कि वह उनकी चिंताओं पर गौर करे और ऐसे उपाय लागू करने से पहले वंचित वर्गों के लिए राहत सुनिश्चित करे। इतना ही नहीं उन्होंने सरकार और एलजी प्रशासन से भी उनकी गुहार सुनने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed