फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Srinagar Former minister Naeem Akhtar vacated government house in six hours

श्रीनगरः पूर्व मंत्री नईम अख्तर से छह घंटे में खाली करवाया सरकारी आवास

Sat, 27 Jun 2020 06:31 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 27 Jun 2020 06:31 PM IST
विज्ञापन
Srinagar Former minister Naeem Akhtar vacated government house in six hours
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

पीडीपी के सीनियर नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री नईम अख्तर से सरकारी आवास खाली करवा लिया गया। एस्टेट विभाग के कर्मचारियों ने उन्हे केवल छह घंटे की मोहलत दी थी। नईम अख्तर श्रीनगर के वीवीआईपी इलाके गुपकार रोड पर स्थित एम 2 सरकारी आवास में रह रहे थे। 5 अगस्त 2019 को हुई उनकी गिरफ्तारी के बाद 18 जून को उन पर से पीएसए हटाने के बाद रिहा किया गया था। गुरुवार को उनके घर पर एस्टेट विभाग के कुछ कर्मचारी पहुंचे और घर खाली करने को कहा।  

विज्ञापन


नईम अख्तर की बेटी शहरेयार ने बताया कि दो-तीन कर्मचारी वीरवार सुबह करीब 11 बजे उनके घर आए और पिता जी से शाम चार बजे तक घर खाली करने के लिए कहा। पिता ने उनसे एक दिन का समय मांगा लेकिन वह नहीं माने और कहा कि किसी भी हालत में घर खाली चाहिए।
विज्ञापन


शहरेयार ने बताया कि वह पिछले 5-6 साल से यहां रह रहे थे और हाल ही में उन्होंने अपना घर बेच दिया था क्योंकि 2017 में वहां पेट्रोल बम से हमला किया गया था। वह जगह सुरक्षित नहीं थी। शहरेयार ने बताया कि वीरवार शाम चार बजे हमने घर खाली कर दिया और अब हम अपनी बुआ के घर रह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed