फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Srinagar, Five Year Old Girl Child Died, Fell in Drain

Jammu News: शोपियां में नाले में गिरने से पांच साल की बच्ची की मौत

विज्ञापन
Srinagar, Five Year Old Girl Child Died, Fell in Drain
शोपियां। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के नरवार गांव में शनिवार को पांच साल की बच्ची फिसलकर नाले में गिर गई। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

अधिकारियों ने मृतका की पहचान नाजिमा पुत्री रेयाज अहमद खटाना के रूप में की है। परिवार मूल रूप से कालाकोट का रहने वाला है और वर्तमान में शोपियां के नरवार में रह रहा है। बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी, तभी उसका पैर फिसल गया और वह पास के एक नाले में गिर गई।


स्थानीय लोगों और परिवार के सदस्यों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया और उसे पानी से बाहर निकाला। उसे शोपियां जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधिकारियों ने इसे आकस्मिक मृत्यु बताया है। बाद में शव अंतिम संस्कार के लिए परिवार को सौंप दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed