फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Srinagar, Education Minister, Sakeena Ittu, Inagurate, Girls Hostel

छात्राओं को आरामदायक आवास देगा छात्रावास : इत्तू

विज्ञापन
Srinagar, Education Minister, Sakeena Ittu, Inagurate, Girls Hostel
- मंत्री ने डीएच पोरा में 100 बिस्तरों वाले केजीबीवी बालिका छात्रावास का उद्घाटन किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुलगाम। शिक्षा, समाज कल्याण, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा मंत्री सकीना इत्तू ने वीरवार को डीएच पोरा में नवनिर्मित 100 बिस्तरों वाले केजीबीवी बालिका छात्रावास का उद्घाटन किया।
आर एंड बी विभाग द्वारा 2.85 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह छात्रावास अनुसूचित जनजाति और वंचित वर्ग की छात्राओं को सुरक्षित और आरामदायक आवास प्रदान करेगा जिससे क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा और युवा लड़कियों का सशक्तीकरण होगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर मंत्री ने शैक्षिक बुनियादी ढांचे को बढ़ाने पर सरकार के ध्यान पर जोर दिया और कहा कि लड़कियों का सशक्तिकरण बेहतर भविष्य के निर्माण की कुंजी है। इससे पहले उन्होंने राजकीय उच्च विद्यालय वाटू में अतिरिक्त कक्षाओं के निर्माण की आधारशिला भी रखी। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि सरकार ने जिले में शिक्षा पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के लिए कई परियोजनाएं शुरू की हैं और उन्हें पूरा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर सरकार का फोकस
कुलगाम। मंत्री सकीना इत्तू ने वीरवार को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेहामा में वार्षिक दिवस समारोह को संबोधित किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए, मंत्री ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने और शैक्षणिक संस्थानों में बुनियादी ढांचे व सुविधाओं में सुधार के प्रति सरकार की अटूट प्रतिबद्धता पर ज़ोर दिया। उन्होंने समग्र विकास के महत्व पर प्रकाश डाला और छात्रों को शिक्षा, खेल और पाठ्येतर गतिविधियों में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया। मंत्री ने कहा, शिक्षा विभाग और शिक्षकों की समाज के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका है। सरकार शिक्षा प्रणाली को मज़बूत करने और यह सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है कि प्रत्येक बच्चे को बेहतर सीखने के अवसर और अनुकूल शैक्षणिक वातावरण मिले। इस कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें स्कूल की उपलब्धियों को दर्शाने वाले कई सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रस्तुतियां शामिल थीं। संवाद


इत्तू ने लिया वर्चुअल बैठक में हिस्सा
श्रीनगर। मंत्री सकीना इत्तू ने वीरवार को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में आयोजित वर्चुअल बैठक में भाग लिया जिसमें देश भर में सक्षम आंगनबाड़ी और पोषण 2.0 के कार्यान्वयन की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान, मंत्री सकीना इत्तू ने मंत्री को जम्मू-कश्मीर में महिला एवं बाल विकास से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की स्थिति से अवगत कराया। उहोंने केंद्रीय मंत्री के समक्ष विभिन्न मुद्दे भी उठाए और आंगनबाड़ी सहायिकाओं की भर्ती में योग्यता संबंधी बाधा को हटाने की मांग की। उन्होंने किराए के भवनों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए स्थायी आवास की व्यवस्था करने की भी मांग की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed