फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Srinagar, Duplicate Currency Sezied, Three Arrested

Jammu News: 33000 रुपये के नकली नोटों के साथ दो छात्रों सहित तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
Srinagar, Duplicate Currency Sezied, Three Arrested
- नकली भारतीय करेंसी के उपयोग का आरोप, बडगाम जिले के मागाम में की गई धरपकड़
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के मागाम में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने नकली भारतीय मुद्रा नोट (एफआईसीएन) चलाने में कथित संलिप्तता के आरोप में दो छात्रों सहित तीन लोगों को शनिवार को गिरफ्तार किया।
अधिकारियों ने पुष्टि की है कि क्षेत्र में संदिग्ध मौद्रिक लेनदेन के बारे में विश्वसनीय जानकारी मिलने के बाद एक नियमित अभियान के दौरान ये गिरफ्तारियां की गईं। पुलिस सूत्रों की मानें तो आरोपियों में बडगाम के आरचंदर हमा निवासी 17 वर्षीय छात्र, कावूसा खलीसा निवासी 17 वर्षीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल के छात्र और बडगाम के माजहामा मागाम निवासी 37 वर्षीय मोहम्मद शफी गनई के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि एक छात्र के पास से 27,500 रुपये और दूसरे से 5,500 रुपये के नकली नोट जब्त किए गए। इस अभियान में कुल 33,000 रुपये की नकली भारतीय करेंसी बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मागाम के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जाली मुद्रा के स्रोत का पता लगाने और गिरफ्तार लोग किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा थे तो नहीं थे इसके लिए आगे की जांच जारी है। अधिकारी ने कहा, ''''''''हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि नोट उन तक कैसे पहुंचे और क्या इस चलन में और लोग भी शामिल हैं।''''''''
दो छात्रों की गिरफ्तारी से स्थानीय लोगों में चिंता फैल गई है। उन्होंने अधिकारियों से युवाओं में ऐसी अवैध गतिविधियों में शामिल होने के गंभीर परिणाम के बारे में जागरूकता बढ़ाने का आग्रह किया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जाली नोटों की आसान उपलब्धता न केवल अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाती है बल्कि इससे युवाओं के आपराधिक नेटवर्क में शामिल होने का भी खतरा रहता है।

गौरतलब है कि पुलिस ने मागाम थाने में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों से आगे की पूछताछ जारी है। अधिकारियों ने कहा कि जिले में जाली मुद्रा फैलाने के दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed