फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Srinagar, DLSA Budgam, Legal Service Day Celebrate

Jammu News: डीएलएसए बडगाम ने मनाया कानूनी सेवा दिवस

विज्ञापन
Srinagar, DLSA Budgam, Legal Service Day Celebrate
श्रीनगर। जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) बडगाम ने जम्मू-कश्मीर कानूनी सेवा प्राधिकरण के तहत राष्ट्रीय कानूनी सेवा दिवस मनाने के लिए वीरवार को कई कार्यक्रम आयोजित किए। कानूनी सेवा सप्ताह मनाते हुए कानूनी सेवा दिवस का उत्सव जिला न्यायालय परिसर बडगाम के एडीआर सेंटर में डीएलएसए बडगाम के सचिव नुसरत अली हकाक के पर्यवेक्षण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष डीएलएसए बडगाम ने विशेष संबोधन दिया और कानूनी सेवा दिवस के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने वर्ष 2025 में डीएलएसए बडगाम द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों की सराहना की। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में डीएलएसए ने तीन राष्ट्रीय लोक अदालतें आयोजित कीं जिनमें लगभग 3513 मामले निपटाए गए और संबंधित पक्षों से 37,153,917 रुपये की राशि निपटाई और वसूल की गई। वर्ष में आठ विशेष लोक अदालतें भी आयोजित की गईं जिनमें लगभग 1530 मामले सौहार्दपूर्ण ढंग से निपटाए गए और 39,188,340 रुपये की निपटान राशि वसूल की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed