{"_id":"691b76d86e1a451de3054edb","slug":"srinagar-divisonal-commisionner-anshul-garg-visit-gurudwara-rainawari-srinagar-news-c-10-lko1027-765236-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मंडलायुक्त ने किया गुरुद्वारा रैनावारी का दौरा, लिया तैयारियों का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मंडलायुक्त ने किया गुरुद्वारा रैनावारी का दौरा, लिया तैयारियों का जायजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। मंडलायुक्त अंशुल गर्ग ने सोमवार को उपायुक्त अक्षय लाबरू के साथ गुरुद्वारा रैनावारी का दौरा किया। इसका उद्देश्य श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेना था। कार्यक्रम का आयोजन श्रीनगर के गुरुद्वारा छठी पातशाही में होगा।
मंडलायुक्त ने दौरे के बाद विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक भी की। ताकि कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए नागरिक, यातायात और सुरक्षा व्यवस्थाओं की तैयारियों की समीक्षा की जा सके। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि सभी कार्यक्रम से संबंधित गतिविधियों के दौरान बिजली आपूर्ति निर्बाध सुनिश्चित करने के साथ ही श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त पीने के पानी की सुविधाएं, साफ सफाई, स्वास्थ्य सेवाएं जैसी अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ ही गुरुद्वारे में एंबुलेंस की तैनाती करे।
उन्होंने व्यापक यातायात प्रबंधन पर जोर दिया जिसमें श्रद्धालुओं और बाहरी क्षेत्रों से आने वाले धार्मिक गणमान्य लोगों के वाहनों के लिए पार्किंग क्षेत्र बनाने के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान जाम की स्थिति न बने इसके लिए ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों को भी निर्देश दिए।