फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Srinagar, Divisonal Commisionner Anshul Garg, Kashmir Marathon, Second Phase

गमलों में पौधे लगाकर मार्ग काे सजाएं : अंशुल गर्ग

विज्ञापन
Srinagar, Divisonal Commisionner Anshul Garg, Kashmir Marathon, Second Phase
- मंडल आयुक्त ने कश्मीर मैराथन के दूसरे संस्करण की तैयारियों की समीक्षा की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। कश्मीर के मंडल आयुक्त अंशुल गर्ग ने दो नवंबर को होने वाली कश्मीर मैराथन के दूसरे संस्करण की तैयारियों की समीक्षा के लिए वीरवार को बैठक की। उन्होंने कहा कि गमलों में पौधे लगाकर मैराथन मार्ग को सजाएं

बैठक के दौरान मंडल आयुक्त ने ध्वजारोहण और समापन स्थल पर बिजली, स्वच्छता, प्राथमिक चिकित्सा और शौचालय सुविधाओं सहित व्यापक व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने पर्यटन निदेशक को जिम्मेदारियों और व्यवस्थाओं के प्रभावी समन्वय के लिए मैराथन मार्ग की विस्तृत योजना सभी संबंधित विभागों के साथ साझा करने का निर्देश दिया। पर्यटन निदेशक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यातायात को कार्यक्रम के दिन सुचारु यातायात प्रबंधन के लिए पर्याप्त संख्या में बैरिकेड्स लगाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

आपातकालीन प्रतिक्रिया को सुदृढ़ करने के लिए मंडलायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग को डल झील में एक जल एम्बुलेंस तैनात करने और एसडीआरएफ को आपात स्थिति में पर्यटन विभाग की सहायता के लिए अपनी किश्तियां तैयार रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को मैराथन के बाद प्रतिभागियों के स्वास्थ्य लाभ के लिए पोलो व्यू में एक फील्ड अस्पताल स्थापित करने और धावकों की सहायता के लिए मार्ग पर पर्याप्त संख्या में कर्मचारियों के साथ सत्रह सहायता केंद्र स्थापित करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम आयुक्त को स्कॉस्ट के सहयोग से मैराथन मार्ग को गमलों में लगे फूलों के पौधों से सुंदर बनाने और प्रतिभागियों की सुरक्षा के लिए पूरे मार्ग पर स्वच्छता सुनिश्चित करने और कुत्तों को पकड़ने के उपाय करने के निर्देश दिए गए। आर एंड बी विभाग को गड्ढों से मुक्त ट्रैक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मंडलायुक्त ने कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों को उनकी भूमिकाओं और जिम्मेदारियों के बारे में प्रशिक्षित करने और उन्हें संवेदनशील बनाने के महत्व पर बल दिया।
बैठक में एसकेआईसीसी में फुल मैराथन (सात घंटे) और हाफ मैराथन (तीन घंटे) के लिए एक संयुक्त पदक समारोह के आयोजन पर भी चर्चा हुई। इसमें हस्तशिल्प एवं हथकरघा, बागवानी और कृषि सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्थानीय उत्पादों की तीन दिवसीय प्रदर्शनी की व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। विभागों के बीच वास्तविक समय समन्वय सुनिश्चित करने के लिए मंडलायुक्त ने आयोजन के सुचारु और सफल संचालन हेतु एक कमान एवं नियंत्रण केंद्र की स्थापना के निर्देश दिए।

बैठक में एसएमसी आयुक्त, पर्यटन निदेशक, एलसीएमए के उपाध्यक्ष, श्रीनगर के अतिरिक्त उपायुक्त, यातायात के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, स्वास्थ्य निदेशक और सूचना, केपीडीसीएल, आरएंडबी, पीएचई, युवा सेवा एवं खेल तथा अन्य संबंधित एजेंसियों के अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed