फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Srinagar, CRPF Cricket Cup, 16 Teams Participate

Jammu News: 16 टीमें, 31 मैच और सात दिन चलेगा रोमांच का खेल

विज्ञापन
Srinagar, CRPF Cricket Cup, 16 Teams Participate
श्रीनगर के शेर ए कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में सीआरपीएफ कप के दौरान ​खिलाड़ी। संवाद - फोटो : बछरावां कोतवाली में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में खाली पड़ी कु​र्सियां।
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार को सीआरपीएफ कप के तीसरे संस्करण का शानदार आगाज हो गया। इसमें 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। 123 टीमों ने पंजीकरण कराया था। चयनित टीमों को ड्रॉ के जरिए शॉर्टलिस्ट किया गया। ये प्रतियोगिता पांच स्थानों पर 31 मैचों के साथ सात दिन खेली जाएगी।
प्रतियोगिता का शुभारंभ सीआरपीएफ के श्रीनगर सेक्टर के आईजी पवन कुमार शर्मा ने किया। टीमों में अधिकतर खिलाड़ी 19 से 23 साल के हैं। 20-20 ओवरों की इस प्रतियोगिता में श्रीनगर की सबसे अधिक छह टीमें हैं। बडगाम और गांदरबल जिले से तीन-तीन टीमें हैं। इसके अलावा टूर्नामेंट में चार आमंत्रित टीमें ली खेलेंगी। पिछले संस्करण की विजेता और रनरअप टीमें भी हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन

विजेता टीम को दो लाख रुपये के नकद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी दी जाएगी। उपविजेता को 1.75 लाख रुपये मिलेंगे। यह प्रतियोगिता युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने के लिए एक मंच प्रदान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेसबुक व यूट्यूब पर लाइव देखें
प्रतियोगिता के सभी मैच फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीम किए जा रहे हैं। लाइव स्कोर CricHereos स्कोरिंग एप पर उपलब्ध हैं। स्कोर 93.5 रेड एफएम रेडियो चैनल पर भी अनाउंस किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed