फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Srinagar, Cricket Tournament Start From Tomorrow, CRPF Cup

Jammu News: श्रीनगर में कल से शुरू होगा क्रिकेट का महाकुंभ, होंगे 31 लीग मुकाबले

विज्ञापन
Srinagar, Cricket Tournament Start From Tomorrow, CRPF Cup
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। कश्मीर घाटी में क्रिकेट का एक और बड़ा आयोजन होने जा रहा है। श्रीनगर के तीन अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैदानों पर सीआरपीएफ कप-2025 के तीसरे संस्करण का शुभारंभ 22 नवंबर को होगा। 28 नवंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
आयोजकों ने अमर उजाला को बताया कि सीआरपीएफ लगातार तीसरे साल इस प्रतियोगिता का आयोजन करा रही है। जीतने वाली टीम को ट्रॉफी के अलावा दो लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इस बार पुरस्कार राशि भी बढ़ाई गई है। करीब एक माह से भाग लेने की इच्छुक टीमों का पंजीकरण चल रहा था।
विज्ञापन

बुधवार रात 9 बजे तक ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण चले। इस दौरान 200 से अधिक टीमों ने प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण कराया। वीरवार को इनमें से ड्रॉ द्वारा श्रीनगर, बडगाम और गांदरबल 12 टीमें चुनी गई हैं। चार टीमें आरक्षित हैं। इस तरह इस टूर्नामेंट में 16 टीमें हिस्सा लेंगी। टीमों के नामों की घोषणा शुक्रवार को की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में युवाओं को जोड़ने के लिए नियम रखा गया है कि किसी भी टीम में अंडर-19 के तीन और अंडर-20 के दो खिलाड़ी रखना अनिवार्य है।
प्रतियोगिता के आयोजन के लिए शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम, कश्मीर यूनिवर्सिटी और डीपीएस के उच्च स्तरीय मैदानों को चुना गया है। खिलाड़ियों की किट और खेल सामग्री भी विश्वस्तरीय और जेकेसीए के अनुमोदित होगी। खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय माहौल मिले। इसके लिए विशेष प्रबंध रहेंगे। प्रतियोगिता की लाइव स्ट्रीमिंग भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed