फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Srinagar, Congress Campaign, Anantnag

Jammu News: अनंतनाग में कांग्रेस की 'वोट चोर, गद्दी छोड़' हस्ताक्षर मुहिम को मिला जन समर्थन

विज्ञापन
Srinagar, Congress Campaign, Anantnag
Anantnag: Congress supporters sign a banner as part of ‘Vote Chor, Gaddi Chhod’’ campaign again
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अनंतनाग। कांग्रेस पार्टी की ''वोट चोर, गद्दी छोड़'' हस्ताक्षर मुहिम को रविवार को डोरु में जबरदस्त जन समर्थन मिला जो पार्टी का एक प्रमुख निर्वाचन क्षेत्र है।
इस मुहिम की शुरुआत एआईसीसी महासचिव और सीएलपी नेता गुलाम अहमद मीर ने जम्मू-कश्मीर के सीएलपी के मुख्य सचेतक निजामुद्दीन भट के साथ मिलकर की। इससे पहले मुहिम को वरिष्ठ कांग्रेस नेता और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शुरू किया था। जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने दो अक्टूबर गांधी जयंती के दिन इसे औपचारिक रूप से लांच किया। जम्मू-कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश में पार्टी के कार्यकर्ताओं और विधायकों ने अपने हस्ताक्षरों के माध्यम से इस मुहिम को व्यापक समर्थन दिया है।
विज्ञापन


लोगों को संबोधित करते हुए गुलाम अहमद मीर ने कहा कि हम अपनी आवाज को चोरी नहीं होने देंगे और भ्रष्टाचार, धोखाधड़ी और सत्ता के दुरुपयोग के खिलाफ एकजुटता की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पारदर्शिता, न्याय और लोकतांत्रिक संस्थानों में जनता के विश्वास को बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध है। निजामुद्दीन भट के जम्मू-कश्मीर की राजनीति में योगदान की सराहना करते हुए मीर ने कहा कि मैंने आज विशेष रूप से उन्हें आमंत्रित किया क्योंकि इस अवसर के लिए उनसे बेहतर कोई और नहीं हो सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने संबोधन में भट ने मुहिम के मूल संदेश पर प्रकाश डाला और कहा कि ''वोट चोर, गद्दी छोड़'' केवल एक नारा नहीं है, बल्कि नैतिक राजनीति और जिम्मेदार नेतृत्व के लिए एक आह्वान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed