{"_id":"68f52bd93e6f0d42ce06fc9a","slug":"srinagar-cold-wave-warm-clothes-sale-increased-srinagar-news-c-10-jmu1041-742697-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सर्दी की आहट से बढ़ी गर्म कपड़ों की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सर्दी की आहट से बढ़ी गर्म कपड़ों की मांग
विज्ञापन
श्रीनगर के लाल चौक के साप्ताहिक बाजार में गर्म कपड़े खरीदते लोग। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। सर्दी की आहट से गर्म कपड़ों की मांग भी बढ़ी है। रविवार को लाल चौक पर लगने वाले साप्ताहिक बाजार में गर्म कपड़ों की खासी मांग देखी गई। नवाकदल के रहने वाले मुजीबुर रहमान ने यहां स्वेटर की दुकान लगाई थी।
उन्होंने बताया कि यहां काफी सर्दी पड़ती है जिसकी वजह से लोग पहले से ही तैयारी में लग जाते हैं। वह भी लेडीज स्वेटर लाए हैं। इसकी काफी मांग भी है। यहीं एक दुकान पर स्वेटर देख रहे रिजवान ने बताया कि सर्दियों की तैयारी के लिए कुछ नए कपड़े लेने आए हैं। हर बार सर्दी से पहले इसकी तैयारी की ही जाती है।
दिन-रात के तापमान में तीन गुना अंतर कर रहा बीमार
दिन और रात के तापमान में करीब तीन गुने का अंतर होने के कारण यह लोगों के लिए परेशानियां भी खड़ी कर रहा है। वायरल, बुखार और एलर्जी जैसी बीमारियों से लोग परेशान हैं। दिन में धूप होने से लोग गर्म कपड़े कम कर देते हैं वहीं शाम होते ही बढ़ती सर्दी उन्हें नुकसान पहुंचाती है।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के एक विशेषज्ञ ने बताया कि एक सप्ताह से मौसमजनित रोगों से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़ी है। बदलते मौसम में ठंडा पानी और कोल्ड ड्रिंक ज्यादा नुकसान पहुंचा रही है। लोगों से अपील है कि इस बदलते मौसम में खुद को गर्म रखें और सफाई पर अधिक ध्यान दें।