{"_id":"68f52d144573b39bcb033367","slug":"srinagar-chowdhary-harul-khatana-resign-pdp-srinagar-news-c-10-lko1027-742480-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कोकेरनाग के जनजातीय नेता चौधरी हारून ने पीडीपी से दिया इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कोकेरनाग के जनजातीय नेता चौधरी हारून ने पीडीपी से दिया इस्तीफा
विज्ञापन
अनंतनाग। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकेरनाग क्षेत्र के एक प्रमुख जनजातीय नेता चौधरी हारून खटाना ने पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) से इस्तीफा दे दिया है। खटाना ने कहा कि उन्होंने पार्टी की ओर से लिए गए कुछ गलत फैसलों के कारण इस्तीफा दिया है।
उन्होंने बताया कि हां, मैंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है क्योंकि पीडीपी के कुछ गलत फैसले मेरे क्षेत्र के लोगों के हित में नहीं थे। फिलहाल मेरी किसी अन्य पार्टी में शामिल होने की कोई मंशा नहीं है लेकिन मैं उचित समय पर भविष्य की कार्रवाई पर निर्णय लूंगा।
गौरतलब है कि हाल ही में हुए परिसीमन अभ्यास के बाद अनंतनाग जिले के कोकेरनाग विधानसभा क्षेत्र को अनुसूचित जनजाति (एसटी) श्रेणी के लिए आरक्षित किया गया है। पीडीपी ने हाल ही में जनजातीय नेता चौधरी तालिब को कोकेरनाग निर्वाचन क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया था। एक ऐसा फैसला जिसने कथित तौर पर हारून खटाना से जुड़े कई पार्टी कार्यकर्ताओं को निराश किया। संवाद