{"_id":"68fd2e20b7be4b3eff050d5d","slug":"srinagar-chief-secretary-atal-dullu-kashmir-marathon-chapter-second-srinagar-news-c-10-lko1027-746247-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश-विदेश के धावकों की भागीदारी से कश्मीर की छवि मजबूत होगी : डुल्लू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश-विदेश के धावकों की भागीदारी से कश्मीर की छवि मजबूत होगी : डुल्लू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य सचिव ने की कश्मीर मैराथन के दूसरे संस्करण की तैयारियों की समीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने दो नवंबर को श्रीनगर में पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित किए जा रहे कश्मीर मैराथन के आगामी दूसरे संस्करण की तैयारियों की समीक्षा के लिए शनिवार को एक उच्च-स्तरीय बैठक की। उन्होंने कहा कि देश-विदेश के धावकों की भागीदारी से कश्मीर की छवि मजबूत होगी।
बैठक में पर्यटन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के अलावा स्वास्थ्य सचिव, कश्मीर के संभागीय आयुक्त, यातायात उपमहानिरीक्षक, जेकेटीडीसी के प्रबंध निदेशक, कश्मीर पर्यटन निदेशक, श्रीनगर यातायात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसएमसी आयुक्त और संबंधित विभागों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। मुख्य सचिव ने इस महत्वपूर्ण आयोजन को जम्मू-कश्मीर में पर्यटन और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने का एक मूल्यवान अवसर बताया और कहा कि उद्घाटन संस्करण को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है और इसने क्षेत्र में खेल आयोजनों के लिए नए मानक स्थापित किए हैं।
उन्होंने कहा कि देश-विदेश के धावकों की भागीदारी से कश्मीर की छवि अवकाश, साहसिक और खेल पर्यटन के लिए एक प्रमुख गंतव्य के रूप में और मजबूत होगी। ब्यूरो