{"_id":"690514995f9ec6eb410fdd91","slug":"srinagar-chief-secretary-atal-dullu-higher-education-srinagar-news-c-10-lko1027-751700-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"उच्च शिक्षा का उद्देश्य रोजगारयोग्य पीढ़ी तैयार करना : डुल्लू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उच्च शिक्षा का उद्देश्य रोजगारयोग्य पीढ़ी तैयार करना : डुल्लू
विज्ञापन
- मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा को ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए दीर्घकालिक रोडमैप पर दिया जोर
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में उच्च शिक्षा परिदृश्य को बदलने के लिए भविष्योन्मुखी रोडमैप की आवश्यकता पर बल दिया। उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने उच्च शिक्षा विभाग से 5 से 10 वर्षीय रणनीतिक योजना तैयार करने को कहा जिसका उद्देश्य उच्च शिक्षा को समकालीन शैक्षणिक, तकनीकी एवं बाजार आवश्यकताओं के अनुरूप ढालना है।
मुख्य सचिव ने पुराने पाठ्यक्रमों को पुनःडिजाइन करने तथा उभरते रोजगार अवसरों के लिए छात्रों को तैयार करने हेतु नए बाजार-उन्मुख कार्यक्रम शुरू करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा का उद्देश्य स्नातकोत्तर के बाद अवसरों के लिए संघर्ष करने वाली पीढ़ी नहीं, बल्कि रोजगारयोग्य पीढ़ी तैयार करना है।
उन्होंने विभाग को नीति संरेखण एवं संस्थागत उत्कृष्टता मजबूत करने के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय, नीति आयोग तथा उच्च शिक्षा परिषद से मार्गदर्शन लेने का निर्देश दिया। मुख्य सचिव ने विभाग को मानव संसाधन प्रबंधन को अपनी सुधार रणनीति का केंद्रबिंदु बनाने की सलाह दी ताकि कर्मचारी प्रेरित, अच्छी तरह समर्थित एवं पर्याप्त प्रशिक्षित रहें तथा हर परिस्थिति में प्रभावी ढंग से कार्य कर सकें।