Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Srinagar, Celebrate Vande Matram, 150 Year, Programme Organised

Jammu News: कश्मीर के हर जिले में धूमधाम से मनाई गई वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ

विज्ञापन
Srinagar, Celebrate Vande Matram, 150 Year, Programme Organised
पुलवामा के अवंतिपोरा में वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने पर कार्यक्रम। स्रोत पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

श्रीनगर। भारत के राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर श्रीनगर के विभिन्न जिलों व पुलिस लाइन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान इस राष्ट्रीय गीत को लिखने वाले बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को याद किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन जिला पुलिस लाइन अनंतनाग में किया गया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएसपी अनंतनाग अमृतपाल सिंह ने की जिन्होंने ''वंदे मातरम्'' के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को उजागर किया, उन्होंने इसे राष्ट्रीय गर्व का प्रतीक बताते हुए कहा कि इसने भारत की स्वतंत्रता संग्राम के दौरान कई पीढ़ियों को प्रेरित किया।इस अवसर पर, जिला पुलिस अनंतनाग के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी भी ''वंदे मातरम्'' गाने में शामिल हुए। वहीं जिला पुलिस लाइन हंदवाड़ा में भी वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत राष्ट्रीय गान से हुआ इस मौके पर सीआरपीएफ के जवान भी शामिल हुए।
विज्ञापन

इस मौके पर एसएसपी ने वंदे मातरम् के हर भारतीय के लिए गहरे देशभक्ति और भावनात्मक को उजागर किया। उन्होंने कहा कि यह गीत देश की आजादी में बलिदान होने वाले लोगों की याद दिलाता है। वहीं इस मौके पर जिला प्रशासन बारामूला के सरकारी डिग्री कॉलेज के ऑडिटोरियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डिप्टी कमिश्नर बारामुल्ला, मिंगा शिरपा मौजूद थे। डीसी ने इस गीत के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को उजागर किया। उन्होंने युवाओं से आगे आकर उन मूल्यों को आगे बढ़ाने का आग्रह किया। इस मौके पर स्कूली छात्राएं व छात्र के अलावा काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित हुए। वहीं सीआरपीएफ की ओर से वंदे मातरम की 150 वर्षगांठ पर गु्रप सेंटर में बड़े उत्साह और देश भक्ति के जोश से मनाया गया। कार्यक्रम में 522 अधिकारी ओर जवानों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरूआत राष्ट्रीय गान व राष्ट्रीय अखंड़ता व सद्भाव बनाए रखने की प्रतिज्ञा के साथ किया गया। इस मौके पर जम्मू कश्मीर जोन के एडीजी राजेश कुमार, आईजी श्रीनगर सेक्टर पवन कुमार शर्मा, डीआईजी अमित बुतोला व विवेक बंद्रराल सहित कई अधिकारी व जवान मौजूद थे। वहीं कश्मीर घाटी में सीआरपीएफ की सभी यूनिट और कार्यालय में इस कार्यक्रम को बड़े उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जिला प्रशासन बांदीपुरा की ओर से मिनी सचिवालय में वंदे मातरम की वर्षगांठ पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें एम वर्ष तक चलने वाले इस कार्यक्रम के रूप में किया गया। कार्यक्रम के दौरान दिल्ली से माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का लाइव प्रसारण भी स्थानीय लोगों एवं कर्मचारियों व विद्यार्थियों ने देखा और इसमें भाग लिया। इस मौके पर जिला उपायुक्त बांदीपोरा इन्दु कंवल चिब, पुलिस अधीक्षक बांदीपोरा एजाज़ अहमद ज़रगर, अतिरिक्त जिला उपायुक्त बांदीपोरा ज़फ़र हसन शॉल, सहायक आयुक्त राजस्व बांदीपोरा शबीर अहमद वानी सहित अन्य कई अधिकारी मौजूद थे। डीसी कार्यालय श्रीनगर के कांफ्रेंस हाल में केंन्द्र शासित प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की कार्यक्रमों का लाइव स्ट्रीमिंग आयोजित किया गया । इस मौके पर डीसी अक्षय लबरू सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन का लाइव टेलीकास्ट भी देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed