फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Srinagar, Cancel Recognition, Four Schools, Jammu Kashmir Board of School Education

Jammu News: स्कूल शिक्षा बोर्ड ने चार स्कूलों की मान्यता की रद्द, आठ पर लगाया जुर्माना

विज्ञापन
Srinagar, Cancel Recognition, Four Schools, Jammu Kashmir Board of School Education
स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 4 स्कूलों की मान्यता की रद्द, 8 पर लगाया जुर्माना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (जेकेबीओएसई) ने वीरवार को चार स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी। वहीं आठ स्कूलों पर जुर्माना लगाया गया है। जेकेबीओएसई की बताई गई किताबें इन स्कूलों द्वारा न अपनाने की रिपोर्ट की पुष्टि होने के बाद यह फैसला लिया गया है।
चारों स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है कि मान्यता की शर्तों और नियमों का पालन क्यों नहीं किया गया। एक बयान में प्रवक्ता ने कहा कि जेकेबीओएसई ने रेडिएंट पब्लिक स्कूल (अनंतनाग), सोलेस इंटरनेशनल स्कूल (पुलवामा), होली मिशन स्कूल (नारबल, बडगाम) और पायनियर एजुकेशनल इंस्टीट्यूट (हंजीवीडा, पट्टन, बारामुला) की मान्यता रद्द कर दी है। उनकी शिक्षा बोर्ड से जुड़ी सुविधाएं तुरंत रोक दी हैं।
विज्ञापन

जिन स्कूलों पर जुर्माना लगाया गया है उनमें कैंडिड हायर सेकेंडरी स्कूल (नौगाम), फैयाज एजुकेशनल इंस्टीट्यूट (छानापोरा, नौगाम), अल-फज्र इंस्टीट्यूट (छानापोरा, नौगाम), अल-हुदा पब्लिक स्कूल (पट्टन, बारामुला), शमास मेमोरियल स्कूल (खानसाहिब, बडगाम), हनफिया हाई स्कूल (फ्रिसल, कुलगाम), फ्यूचर विजन स्कूल (बांदीपोरा) और लिंटन हॉल स्कूल (राजबाग, श्रीनगर) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थानों को एक हफ्ते के अंदर जुर्माना राशि जमा करने का निर्देश दिया गया है जिसे न जमा करने पर मान्यता रद्द करने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। इस बीच बोर्ड ने प्राइवेट स्कूलों को पाठ्यपुस्तकों सहित निर्धारित पाठ्यक्रम को अपनाने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। जेकेबीओएसई ने कहा कि पाठ्यपुस्तकें सस्ती और लागत प्रभावी हैं जो बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ योग्यता-आधारित शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करती हैं। इन पुस्तकों को अपनाने से बच्चों पर उनके विकास के प्रारंभिक चरणों में मानसिक दबाव डाले बिना शैक्षणिक विकास सुनिश्चित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed