{"_id":"6902797b4761136fc7043581","slug":"srinagar-blast-in-handwara-4-boys-injured-srinagar-news-c-10-lko1027-749591-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: हंदवाड़ा में विस्फोट से चार लड़के घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: हंदवाड़ा में विस्फोट से चार लड़के घायल
विज्ञापन
कुपवाड़ा के हंदवाड़ा में विस्फोट के बाद जांच करती पुलिस। स्रोत पुलिस
कुपवाड़ा। उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा पुलिस लाइन के पास तूतीगुंड गांव में बुधवार को हुए विस्फोट में चार लड़के घायल हो गए। पुलिस के अनुसार विस्फोट उस समय हुआ जब बच्चों का एक समूह खुले मैदान में क्रिकेट खेल रहा था।
घायलों की पहचान उजैर ताहिर पुत्र ताहिर अहमद भट, साजिद रशीद पुत्र अब्दुल रशीद सोफी, हाजिम शब्बीर और जेयान ताहिर पुत्र ताहिर अहमद भट के रूप में हुई है। सभी तूतीगुंड कुलंगम के निवासी हैं। चारों घायल लड़कों को इलाज के लिए जीएमसी हंदवाड़ा ले जाया गया। उनकी हालत स्थिर बताई गई है। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और विस्फोट की प्रकृति और स्रोत का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जहां बच्चे खेल रहे थे वहीं एक बारूद से भरी कोई वस्तु थी। प्रथमदृष्टया लड़कों ने पटाखा समझकर उसे जलाया। इसी दौरान विस्फोट होने की आशंका है। मामले की जांच की जा रही है। सही तथ्य जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएंगे। संवाद