{"_id":"67b4f047162329537f08e442","slug":"srinagar-baramula-pattan-survey-srinagar-news-c-266-1-sr31001-103597-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पट्टन में शहरी बस्तियों के लिए भूमि सर्वेक्षण कार्यक्रम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पट्टन में शहरी बस्तियों के लिए भूमि सर्वेक्षण कार्यक्रम शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारामुला। राष्ट्रीय भू-स्थानिक ज्ञान आधारित भूमि सर्वेक्षण (एनएकेएसएचए) मंगलवार को पट्टन के सरकारी डिग्री कॉलेज में डिजिटल इंडिया भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम के तहत एक राष्ट्रव्यापी पायलट पहल के रूप में शुरू किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक जावेद रियाज और डीसी मिंगा शेरपा ने किया। जम्मू-कश्मीर को इस पहल के लिए चुने गए क्षेत्रों में शामिल किया गया है। पट्टन सहित चार शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) को पायलट प्रोजेक्ट के लिए पहचाना गया है।
यह कार्यक्रम उन्नत भू-स्थानिक प्रौद्योगिकी का उपयोग करके भूमि अभिलेखों का आधुनिकीकरण करने के लिए शुरू किया गया है, ताकि शहरी भूमि प्रबंधन में सटीकता, पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित हो सके। डीसी ने कहा कि तकनीकी संसाधनों का उपयोग कर भूमि प्रबंधन को प्रभावी बनाया जाएगा। इससे विवाद कम होंगे और विश्वसनीय भू-स्थानिक डेटा के माध्यम से शहरी विकास बढ़ेगा। संवाद