फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Srinagar, Anantnag, Kokarnaga Botenical Garden, Bann on Single Use Plastic

Jammu News: कोकरनाग बॉटनिकल गार्डन और उसके आसपास प्लास्टिक के इस्तेमाल पर प्रतिबंध

विज्ञापन
Srinagar, Anantnag, Kokarnaga Botenical Garden, Bann on Single Use Plastic
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अनंतनाग। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में प्रशासन ने बॉटनिकल गार्डन कोकरनाग परिसर के अंदर और आसपास एकल-उपयोग वाली प्लास्टिक वस्तुओं के प्रवेश, बिक्री और भंडारण पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।
एसडीएम कोकरनाग की ओर से शुक्रवार को जारी एक आदेश के मुताबिक यह कदम गार्डन में प्लास्टिक प्रदूषण की बार-बार मिल रही शिकायतों के बाद उठाया गया है जिससे न केवल पर्यावरण को खतरा है बल्कि कोकरनाग झरना भी दूषित हो रहा है जो पेयजल और ट्राउट मछली फार्म के लिए आपूर्ति का एक महत्वपूर्ण स्रोत है।
विज्ञापन

आदेश में कहा गया है कि नियमित सफाई अभियानों के बावजूद प्लास्टिक का ढेर पानी की आपूर्ति को अवरुद्ध कर रहा है जिससे जलीय जीवन और जन स्वास्थ्य को खतरा पैदा हो रहा है। अधिकारियों ने कहा कि मौजूदा सरकारी प्रतिबंधों के बावजूद गार्डन में डिस्पोजेबल प्लेट, कप, गिलास, चम्मच और अन्य प्लास्टिक की वस्तुएं बिखरी हुई पाई गईं। प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के प्रावधान और गैर-बायोडिग्रेडेबल प्लास्टिक वस्तुओं पर प्रतिबंध लगाने वाले जम्मू-कश्मीर सरकार के आदेशों का हवाला देते हुए एसडीएम ने कहा कि इस निर्देश का उल्लंघन करने पर कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं लोगों ने जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए इस निर्देश का स्वागत करते हुए कहा कि पहले स्थानीय लोग कोकरनाग झरने का पानी पीते थे लेकिन आज स्थिति वैसी नहीं रही। ये हमारे लिए बहुमूल्य पानी के स्रोत हैं और हमारा फर्ज बनता है इन्हे साफ रखना।

एक स्थानीय मोहम्मद सिदीक ने कहा कि हम लोग बिना पाबंदियों के किसी चीज का पालन नहीं करते। अच्छी बात है कि प्रशासन ने आदेश जारी किया है और उम्मीद करते हैं कि इससे हमारा कोकरनाग झरना एक बार फिर से साफ हो जाएगा जैसा कि पहले था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed