फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Srinagar administration will provide care package to more than 6300 pregnant women

6300 से अधिक गर्भवती महिलाओं को केयर पैकेज देगा श्रीनगर प्रशासन, प्रसव के बाद बेबी किट भी मिलेगी

Fri, 24 Apr 2020 04:48 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 24 Apr 2020 04:48 PM IST
विज्ञापन
Srinagar administration will provide care package to more than 6300 pregnant women
गर्भवती महिला - फोटो : shutterstock

कोरोना महामारी के इस दौर में श्रीनगर प्रशासन गर्भवती महिलाओं को लेकर बेहद संजीदा है। उसने अगले चार माह के दौरान बच्चों को जन्म देने वाली 6300 से अधिक गर्भवती महिलाओं को केयर (देखभल) पैकेज देने की पेशकश की है। लॉकडाउन के कारण उन्हें कोई असुविधा न हो इसलिए उनकी नियमित जांच और एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान एक टीम ने श्रीनगर शहर और बाहरी इलाकों में घर-घर जाकर उन महिलाओं की पहचान की जिन्हें इन मुश्किल दिनों में सहायता की आवश्यकता थी, उसके बाद यह योजना बनाई गई।
विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि इस मुश्किल समय में गर्भवती महिलाओं को मदद और आश्वासन दोनों की आवश्यकता होती है। इसलिए श्रीनगर के उपायुक्त शाहिद इकबाल चौधरी ने कुछ अधिकारियों के साथ मिलकर गर्भवती महिलाओं की विशेष देखभाल की योजना तैयार की। इसमें शुरु से अंत तक सहायता, नियमित चिकित्सा जांच, एंबुलेंस सेवा, अस्पतालों की सूची बनाने के साथ-साथ परामर्श और टीकाकरण की सुविधा के लिए एक समर्पित चौबीस घंटे काम करने वाली हेल्पलाइन शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

अधिकारियों ने कहा कि महिला की प्रसव से पहले और प्रसव के बाद की स्थिति पर इंटरनेट आधारित एप से नजर रखी जाएगी। जिसमें डिलीवरी की अपेक्षित तारीख, प्रशासनिक सहायता, अस्पताल से मिली सहायता और टीकाकरण प्लान जैसे विवरण भी होंगे। गर्भवती महिलाओं का विवरण जुटाने के लिए 1200 आंगनबाड़ी और स्वास्थ्य सेवा से जुड़े कार्यकर्ताओं को लगाया गया था। उपायुक्त का कहना है कि हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोविड-19 के इस संक्रमण काल में एक स्वस्थ बच्चा पैदा हो और उसे एक सुरक्षित वातावरण मिले।

बच्चे के जन्म के बाद बेबी किट भी मिलेगी
बच्चे के जन्म के बाद प्रशासन मां को एक बेबी किट देगा जिसमें पोषण पूरक, लोशन, साबुन और सैनिटाइजर शामिल है। उन्होंने कहा कि यह किट मां और बच्चे के तीन महीने तक प्रयोग के लिए पर्याप्त होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed