{"_id":"98bda1f210e9710ee05d6145ce80d606","slug":"spurt-in-number-of-youths-joining-militancy-subrat-saha-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटी में फिर से आतंकवाद की बढ़ रहे हैं युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटी में फिर से आतंकवाद की बढ़ रहे हैं युवा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 12 Aug 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर घाटी में तैनात 15 कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रता साहा ने मंगलवार को श्रीनगर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि घाटी में आतंकवाद ठहर- सा गया है।
विज्ञापन
लेकिन आतंकियों द्वारा की जाने वाली इधर से उधर हरकत के कारण उनका मिलिटेंसी मंत्र जिंदा है। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले दो वर्षों में आतंकवाद का मार्ग चुनने वाले युवाओं की संख्या में एक दम से बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
साहा ने आंकड़ों पर जोर देते हुए कहा कि इस वर्ष आतंकवाद में शामिल होने वाले स्थानीय युवकों की संख्या 40 से अधिक है जो लगभग पिछले वर्ष के बराबर है । लेकिन वर्ष 2013 और 2012 की तुलना में यह संख्या काफी ज्यादा है जो घाटी में कार्य कर रही सुरक्षा एजेंसियों के लिए काफी चिंताजनक है।
विज्ञापन
वहीं, जेलों में बंद अपने सदस्यों की रिहाई के लिए एक नागरिक हवाई जहाज के अपहरण करने के लिए लश्कर-ए-तैय्यबा (एलईटी) की योजना के बारे में मीडिया रिपोर्टों पर साहा ने कहा कि सेना आने वाली किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है।
कोर कमांडर ने बताया कि एलओसी पर घुसपैठ के प्रयास तेज कर दिए गए हैं और इस वर्ष अभी तक करीब 12 घुसपैठ की कोशिशें की गई हैं जिनमें 19 आतंकी ढेर किए गए हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि इस वर्ष बर्फबारी में देरी हुई और तब से करीब 11 घुसपैठ की कोशिशें की गई जिनमें 19 आतंकी मार गिराए गए। इन आंकड़ों को ध्यान में रखते हुए इन प्रयासों में वृद्धि हुई है और तेजी लाई गई है।