फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   spot councelling

Jammu News: कॉलेजों में स्नातक पहले सेमेस्टर में दाखिले के लिए स्पॉट काउंसलिंग 12 को

Sun, 10 Sep 2023 01:36 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sun, 10 Sep 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
spot councelling
-अभ्यर्थी समर्थ पोर्टल से कर रहे सीयूईटी और नॉन सीयूईटी के लिए आवेदन
विज्ञापन

जम्मू। कॉलेजों में स्नातक दाखिला प्रक्रिया जारी है। समर्थ पोर्टल से पंजीकरण करवाने वाले अभ्यर्थियों को 12वीं के मेरिट और सीयूईटी के आधार पर दाखिला दिया जा रहा है। पहले भी अभ्यर्थियों ने पोर्टल पर पंजीकरण करवाया था। इसी हिसाब से संबंधित कॉलेजों में मेरिट सूची भेजी और उन्हें दाखिला मिला। अब जिन कॉलेजों में सीटें खाली हैं। उन्हें भरने के लिए दोबारा समर्थ पोर्टल पंजीकरण करवाया जा रहा है। सीयूईटी की परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों ने पंजीकरण करवाया था। उनकी शनिवार को सूची भी जारी हुई है। नॉन सीयूईटी के अभ्यर्थियों की पंजीकरण प्रक्रिया फिलहाल जारी है।

क्लस्टर विश्वविद्यालय के तहत एमएएम कॉलेज में 500 सीटें खाली पड़ी हैं। इन सीटों को भरने के लिए 12 कोे स्पॉट राउंड काउंसलिंग होगी। प्रवेश समिति की सदस्य डॉ. शैली गुप्ता ने कहा कि कॉलेज में खाली सीटें हैं। इन अभ्यर्थियों को कोई दाखिला नहीं मिल रहा है। चाहे वे सीयूटी के हैं या नॉन सीयूईटी के। उन्हें आवेदन करने के बाद मेरिट के मुताबिक दाखिला दिया जाना है। वहीं, प्रदेश भर के अन्य कॉलेजों में भी प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed