{"_id":"6983ac5a34cde3f7a404e923","slug":"sports-news-samba-news-c-312-1-sjam1007-103394-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: टी-10 क्रिकेट प्रतियोगिता में \nसतराइयां वॉरियर क्लब विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: टी-10 क्रिकेट प्रतियोगिता में सतराइयां वॉरियर क्लब विजेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- सत्तोवाली में पुलिस ने करवाई प्रतियोगिता, आठ टीमों ने दिखाया दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। सत्तोवाली मैदान में टी-10 कॉस्को बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का बुधवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें सतराइयां वॉरियर क्लब ने टोहाना टिब्बा वॉरियर क्लब को हराकर ट्राॅफी जीती। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सतराइयां की टीम ने 10 ओवरों में 92 रन बनाए। बल्लेबाज विशाल सिंह ने 30 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टोहाना टिब्बा की टीम की शुरुआत अच्छी रही लेकिन मध्य ओवरों में लगातार बल्लेबाज आउट होते गए। पूरी टीम निर्धारित 10 ओवर में 70 रन ही बना पाई। सतराइयां क्लब ने 23 रनों से मैच जीतकर प्रतियोगिता अपने नाम की। नीरज सिंह को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से करवाई गई प्रतियोगिता के समापन पर एसएसपी जम्मू जोगिंदर सिंह मुख्य अतिथि रहे। एसपी हेडक्वार्टर इरशाद हुसैन राथर, एसडीपीओ गुरमीत सिंह, थाना प्रभारी रवि सिंह परिहार, थाना प्रभारी मीरां साहिब जितेंद्र सिंह तथा थाना प्रभारी बिश्नाह राकेश जम्वाल सहित अन्य अधिकारी भी माैजूद रहे। एसएसपी ने विजेता व उपविजेता टीमों को मेडल, ट्रॉफी व नकद राशि देकर सम्मानित किया। जोगिंदर सिंह ने कहा कि युवा वर्ग को नशे से दूर रखकर खेलों की तरफ आगे लाने के मकसद से पुलिस ने प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें क्षेत्र की आठ टीमों ने हिस्सा लिया। उन्होंने युवा खिलाड़ियों से अपील की कि नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहकर खेलों की तरफ आगे आए। उन्होंने कहा कि सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत जम्मू-कश्मीर पुलिस लगातार खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर रही है। इसमें ज्यादा से ज्यादा युवाओं को खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने का अवसर दिया जा रहा है। इस मौके पर कस्तूरी सिंह, सनी मन्हास, काका सिंह सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।