फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sports news

रियासी ने माहौर को 11 रन से हराया

विज्ञापन
sports news
रियासी। स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में गलवां में शहीद हुए जवानों की याद में टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। मंगलवार को रियासी क्लब और माहौर की टीम के बीच मुकाबला हुआ, जिसे रियासी की टीम ने 11 रन से जीत कर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार टॉस जीत कर माहौर ने रियासी को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। रियासी क्लब ने बल्लेबाज अमित के शानदार 55 रन की बदौलत 20 ओवर में आठ विकेट पर 134 रन बनाए और जीत के लिए 135 रन का लक्ष्य दिया। बल्लेबाज नदीम ने भी 13 रन का योगदान दिया। इसके अलावा टीम को 16 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। माहौर के गेंदबाज शहजाद ने तीन और अफताब व तल्हा ने एक-एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी माहौर की टीम रन रेट बना कर रखने में कामयाब नहीं हो सकी और बीस औवर मेें छह विकेट पर 124 रन ही बना पाई। सकी। इस कारण 11 रन से मैच हार कर प्रतियोगिता से बाहर हो गई। बल्लेबाज पंकज ने सर्वाधित 42, सज्जाद ने 19 और जोगेंद्र ने 20 रन का योगदान दिया। वहीं, 15 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। रियासी के गेंदबाज अमीर, अमित और नदीम ने दो-दो विकेट लिए। शानदार बल्लेबाजी कर 55 रन बनाने वाले अमित को मैन आफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed