फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sports news

एथलेटिक : स्वीटी, साहिबा, निश्ता और शिवानी ने जीते स्वर्ण पदक

विज्ञापन
sports news
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के ग्राउंड पर शुक्रवार को युवा सेवाएं एवं खेल विभाग ने इंटर-जोनल जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता करवाई। पहले दिन लड़कियों के सभी आयु वर्ग में डिस्कस थ्रो, दौड़, हाई जंप और ट्रिपल जंप के मुकाबले हुए। प्रतियोगिता में 300 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। अंडर-19 वर्ग के डिस्कस थ्रो में मढ़ की स्वीटी देवी स्वर्ण, आरएस पुरा की कोनिका चिब ने रजत और बिश्नाह की रेनू ने कांस्य पदक जीता। अंडर-17 वर्ग के डिस्कस थ्रो में सतवारी की निधि वर्मा ने स्वर्ण, भलवाल की किरण कुमारी ने रजत और बिश्नाह की निर्जला ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन


अंडर-14 वर्ग की 100 मीटर दौड़ में बिश्नाह की ने स्वर्ण, खौड़ की खुशी ने रजत और जम्मू की यशमिता ठाकुर ने कांस्य पदक जीता। अंडर-17 में जम्मू की निश्ता शर्मा ने स्वर्ण, अखनूर की थन्या ने रजत और मढ़ की भूमिका जमवाल ने कांस्य पदक जीता। अंडर-19 वर्ग की 100 मीटर दौड़ में जम्मू की शिवानी ने स्वर्ण, ज्याैड़ियां की साक्षी ने रजत और गांधीनगर की सेहरिश ने कांस्य पदक जीता। अंडर-17 वर्ग की 400 मीटर दौड़ में जम्मू की निश्ता शर्मा ने स्वर्ण, मढ़ की भूमिका जमवाल ने रजत और खाैड़ की भूमिका जमवाल ने कांस्य पदक जीता। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed