फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sports news

Jammu News: अंडर 18 वर्ग में राघव शर्मा और संविता ने जीते खिताब

विज्ञापन
sports news
-गांव माहेशिया में बेडमिंटन प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ी सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मीरां साहिब। गांव माहेशिया की आरएस स्पोर्ट्स अकादमी में पांच जुलाई से चल रही बेडमिंटन प्रतियोगिता मंगलवार को संपन्न हो गई। अंतिम दिन फाइनल मुकाबले करवाए गए। पुरुषों के अंडर 18 वर्ग के सिंगल वर्ग में राघव शर्मा ने दो सेटों में जीतकर प्रतियोगिता अपने नाम की। वहीं, महिला वर्ग में संविता ने खिताब अपने नाम किया।
पुरुषों के 13 वर्ष उम्र वर्ग में कुमार और लड़कियों में शिविका ने पहला स्थान हासिल किया। पुरुषों के अंडर 17 वर्ग में हर्ष विजेता रहे। अंडर 17 डबल वर्ग में सक्षम और आरम जीते। लड़कियों में सुहानी विजेता रहीं। अकादमी के एमडी रमेश्वर सिंह मन्हास की अध्यक्षता में हुई प्रतियोगिता में जिला जम्मू, ऊधमपुर, सांबा व कठुआ के खिलाडियों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि युवा सेवा एवं स्पोर्ट्स विभाग की संयुक्त निदेशक मीनाक्षी कोल ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अकादमी ग्रामीण युवा खिलाड़ियों को प्रतिभा निखारने का मंच प्रदान कर रही है। खेलों के माध्यम से ही युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखा जा सकता है। इस तरह की प्रतियोगिताएं भविष्य में भी आयोजित करवाई जाएं। इस मौके पर एसडीपीओ आरएस पुरा गुरमीत सिंह, निदेशक रमेश्वर सिंह मन्हास, पृथ्वी सिंह, रणजीत सिंह, राजेश चौधरी, बलकार सिंह, सोमराज गुप्ता, संदीप कुमार, सतपाल शर्मा, रमेश शर्मा, दलजीत सिंह, पुनीत खन्ना, हरप्रीत सिंह, मंजीत चौधरी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed