{"_id":"6b02096c36ea968bea01cb03","slug":"sports-news-jammu-news-c-10-jmu1059-1068556-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: महिला अंडर-23 टी-20 में जम्मू-कश्मीर की लगातार चौथी हार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: महिला अंडर-23 टी-20 में जम्मू-कश्मीर की लगातार चौथी हार
विज्ञापन
- पंजाब ने सात रन से हराया, अब तक नहीं खुला जीत का खाता
- अलीजा और शानू की पारियां भी नहीं दिला सकीं जीत
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। महिला अंडर-23 टी-20 ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर की टीम का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है। शनिवार को खेले गए मुकाबले में पंजाब ने उसे सात रन से हराकर लगातार चौथी हार थमा दी। टीम अब तक टूर्नामेंट में जीत का खाता नहीं खोल सकी है।
गुरुग्राम क्रिकेट ग्राउंड सुल्तानपुर में पंजाब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 116 रन बनाए। जवाब में जम्मू-कश्मीर की टीम चार विकेट पर 109 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करते हुए जम्मू-कश्मीर को अलीजा जान और शानू देवी ने संभालने की कोशिश की। अलीजा ने 43 रन, जबकि शानू ने 46 गेंदों में 34 रन बनाए। कप्तान रुद्राक्षी चिब ने 10 और सानिया सलाथिया ने नाबाद 12 रन का योगदान दिया, लेकिन टीम लक्ष्य से सात रन दूर रह गई।
पंजाब की ओर से हरसिमरनजीत ने 31 और मन्नत कश्यप ने 22 रन बनाए। जम्मू-कश्मीर की मारिया नूरैन ने 19 रन देकर दो विकेट हासिल किए। टूर्नामेंट में जम्मू-कश्मीर की बल्लेबाजी लगातार नाकाम रही है। दिल्ली के खिलाफ टीम 55 रन पर सिमट गई थी। वडोदरा के खिलाफ 127 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 58 रन ही बना सकी थी। पंजाब के खिलाफ भी लक्ष्य हासिल नहीं कर पाना टीम की बल्लेबाजी में निरंतरता की कमी को दर्शाता है। लगातार चार हार के बाद टीम को अगले मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन की दरकार है।