Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sports news

Jammu News: केयू की जीत का सिलसिला जारी, पंजाब यूनिवर्सिटी ने स्कॉस्ट जम्मू को हराया

विज्ञापन
sports news
वीसी टी-20 कप : जेयू ने भी दर्ज की शानदार जीत, आठ मुकाबलों में टीमों का दिखाया दम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। स्कॉस्ट जम्मू में शुक्रवार को वीसी टी-20 कप के खेले गए आठ मुकाबलों में टीमों ने दमदार प्रदर्शन किया। कश्मीर यूनिवर्सिटी (केयू) ने जीजेयू हिसार की टीम को 57 रन से हराकर जीत का सिलसिला जारी रखा। पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ ने मेजबान स्कॉस्ट जम्मू की टीम को नौ विकेट से शिकस्त दी।
जम्मू यूनिवर्सिटी (जेयू) और पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला ने भी अपने-अपने मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज की। पहली पारी के मुकाबले में कश्मीर यूनिवर्सिटी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 187 रन बनाए। जवाब में जीजेयू हिसार की टीम आठ विकेट पर 130 रन ही बना सकी। इस तरह कश्मीर यूनिवर्सिटी ने 57 रन से जीत हासिल की। पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ ने स्कॉस्ट-जम्मू के 134 रन के लक्ष्य को 15.1 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया।
विज्ञापन

अन्य मुकाबलों में जेएमआई दिल्ली ने मन्नू हैदराबाद को आठ विकेट से और जीबीपीयूएटी पंतनगर ने पीएयू लुधियाना को चार विकेट से हराया। दूसरी पारी में एमडीयू रोहतक ने मुंबई यूनिवर्सिटी की टीम को छह विकेट से और सीसीएस एचएयू हिसार के खिलाड़ियों ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी जम्मू को आठ विकेट से शिकस्त दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू यूनिवर्सिटी ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी कश्मीर को आठ विकेट से हराया। सेंट्रल यूनिवर्सिटी कश्मीर ने आठ विकेट पर 118 रन बनाए। जवाब में जम्मू यूनिवर्सिटी ने 13.2 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला ने एमपीकेवी राहुरी को नौ विकेट से हराया। राहुरी की टीम 44 रन पर सिमट गई, जिसके जवाब में पटियाला ने महज 3.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed