फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sports news

Jammu News: इंटर कॉलेज महिला बॉक्सिंग में जीसीडब्ल्यू उधमपुर चैंपियन

विज्ञापन
sports news
इंटर कॉलेज महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता की विजयता जीसीडब्ल्यू उधमपुर को ट्राफी देते हुए। जम्मू वि
- 11 अंक के साथ जीती ओवरऑल ट्रॉफी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के खेल एवं शारीरिक शिक्षा विभाग ने तीन दिवसीय इंटर कॉलेज बॉक्सिंग (महिला) चैंपियनशिप करवाई। इसमें राजकीय महिला काॅलेज (जीसीडब्ल्यू) उधमपुर ने 11 अंक हासिल कर ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी जीती। विभिन्न कॉलेजों की महिला मुक्केबाजों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर शानदार प्रदर्शन किया।

45-48 किग्रा वर्ग में राजकीय डिग्री काॅलेज (जीडीसी) नीली नाला की अनन्या शर्मा ने स्वर्ण, जीडीसी बसोहली की सिमरन ने रजत, जबकि जीडीसी घगवाल की प्रिया देवी और जीडीसी कठुआ की प्रितिका ने कांस्य पदक जीते। 48-51 किग्रा में जीसीडब्ल्यू उधमपुर की पल्लवी देवी ने स्वर्ण और जीडीसी रामबन की वर्सना भट्ट ने रजत पदक हासिल किया। 51-54 किग्रा में जीडीसी रामबन की काजल भगत, 54-57 किग्रा में जीडीसी उधमपुर की शहनाज, 57-60 किग्रा में जीडीसी पुंछ की फरहाना, 60-65 किग्रा में डोगरा डिग्री कॉलेज की शिवाली चिब, 70-75 किग्रा में जीडीसी रामबन की संगीता और 80+ किग्रा में जीडीसी बसोहली की पल्लवी पठानिया ने स्वर्ण पदक जीते। अन्य वर्गों में कई खिलाड़ियों ने रजत पदक हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed