{"_id":"6a99e4287d42e413fd0cbe02","slug":"sports-news-jammu-news-c-10-jmu1059-1003776-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: शुभम की नाबाद पारी से जेईसीसी ने \nएनएससीसी को तीन विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: शुभम की नाबाद पारी से जेईसीसी ने एनएससीसी को तीन विकेट से हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। पंडित सीता राम सपोलिया क्रिकेट टूर्नामेंट में वीरवार को एमए स्टेडियम में जम्मू एंटरप्राइजेज क्रिकेट क्लब (जेईसीसी) और नर सिंह क्रिकेट क्लब (एनएससीसी) के बीच मुकाबला खेला गया। इसमें जेईसीसी ने एनएससीसी को तीन विकेट से हराकर जीत दर्ज की।
जेईसीसी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एनएससीसी ने 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाए। टीम की ओर से मनु ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 55 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। जेईसीसी के गेंदबाज सूर्य देव ने दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेईसीसी की टीम ने 19 ओवर में सात विकेट खोकर 130 रन बनाए और तीन विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। जेईसीसी की जीत में शुभम गुप्ता का अहम योगदान रहा। उन्होंने 46 रन की नाबाद पारी खेली। एनएससीसी के गेंदबाज सचिन शर्मा ने दो विकेट हासिल किए।