{"_id":"696d4bdd9ee9a7c4f10183ae","slug":"sports-news-jammu-news-c-10-jmu1052-814463-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: राष्ट्रीय स्कूल खेलों में प्रदेश की जिम्नास्टिक टीम लाई छह पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: राष्ट्रीय स्कूल खेलों में प्रदेश की जिम्नास्टिक टीम लाई छह पदक
राष्ट्रीय स्कूल खेलों में जिमनास्टिक प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ी कोच के साथ स्रोत विभाग
Link Copied
जम्मू। जम्मू-कश्मीर की जिम्नास्टिक टीम ने 69वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों में शानदार प्रदर्शन कर छह पदक जीते। अंडर-19 और अंडर-17 आयु वर्ग में खिलाड़ियों ने स्वर्ण व रजत पदक जीतकर प्रतिभा का प्रभावी प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
अंडर-19 गर्ल्स वर्ग में मुस्कान ने बॉल इवेंट में स्वर्ण और मान्या ने रिबन इवेंट में रजत पदक जीता। वहीं ओवरऑल व्यक्तिगत स्पर्धा में भी रजत पदक जीता। अंडर-17 वर्ग में वैभवी शर्मा ने हूप इवेंट में शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा उन्होंने ओवरऑल व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
टीम इवेंट में वैभवी शर्मा, आदित्य चौधरी और त्रिजा बलाल थापा के साथ मिलकर रजत पदक अपने नाम किया। जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण और चार रजत सहित छह पदक जीते। सफलता पर युवा सेवा एवं खेल की महानिदेशक अनुराधा गुप्ता ने खिलाड़ियों और कोचों को बधाई दी। अंडर-19 टीम को कमल सिंह और अंडर-17 टीम को सीमा मेहरा ने प्रशिक्षित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।